फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव कलंजर उताड़, मस्तगढ़ और मनावा नशा मुक्त घोषित

गांव कलंजर उताड़, मस्तगढ़ और मनावा नशा मुक्त घोषित

Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गांव कलंजर उताड़, मस्तगढ़ और मनावा नशा मुक्त घोषित
तरनतारन के तीन गांव नशा मुक्त घोषित
विज्ञापन

गांव कलंजर उताड़, मस्तगढ़ और मनावा की पंचायतों ने प्रशासन को लिखित में दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। नशा मुक्ति के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत शनिवार को डैपो प्रोग्राम के तहत खेमकरन क्षेत्र के तीन गांवों कलंजर उताड़, मस्तगढ़ और मनावा को नशा मुक्त घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही तरनतारन पंजाब का पहला ऐसा जिला बन गया, जिसके तीन गाव नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। तीनों गांवों की पंचायतों ने प्रशासन को लिखकर दिया था कि उनके गांव में न कोई नशा बेचता है और न कोई नशा करता है। भविष्य में भी इन गांवों में किसी के नशे में लिप्त न होने की बात कही गई है।

रविवार को खेमकरण हलके के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, आईजी बार्डर जोन सुरिंद्रपाल परमार, डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल और एसएसपी दर्शन सिंह मान तीनों गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को बधाई दी। आईजी परमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशामुक्त करने लिए जहां गांवों में जागरूकता प्रोग्राम करवाए जा रहे है, वहीं नशे के तस्करों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार नशों को प्रदेश से खत्म करने लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि पूरा तरनतारन खासकर हलका खेमकरण नशे के मामले में सबसे अधिक प्रभावित था। इस दौरान एसडीएम डॉ. पल्लवी चौधरी, डॉ. अमनदीप कौर और पंथक नेता सतनाम सिंह ने भी संबोधन किया। तीनों गांवों में पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed