फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सलारिया फाऊंडेशन लगाएगी चार दिन रोजगार मेला

सलारिया फाऊंडेशन लगाएगी चार दिन रोजगार मेला

Tue, 03 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सलारिया फाऊंडेशन लगाएगी चार दिन रोजगार मेला
सलारिया फाउंडेशन का रोजगार मेला 5 से
विज्ञापन

लोकसभा हलका गुरदासपुर के युवाओं को मिलेगी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलारिया की सलारिया जन सेवा फाउंडेशन की ओर से लोकसभा हलका गुरदासपुर के हलकों के लिए 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक रोजगार मेले लगाए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
भाजपा नेता सलारिया ने बताया कि 5 से 8 अप्रैल तक चलने वाले इस चार दिवसीय रोजगार मेले में गुरदासपुर लोकसभा हलका के विभिन्न क्षेत्र को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया फाउंडेशन की ओर से युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक करीब 3 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका हैं। करीब 5000 नौकरियां और देने के लिए चार दिन लगातर रोजगार मेला लगाया जाएगा। चार दिवसीय रोजगार मेला पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित परमानंद में सुबह दस बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

सलारिया के अनुसार इन मेलों में 5000 नौकरियों के लिए आवेदन लिये जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से विजिलेंस अफसर, कैश कलेक्शन अफसर, सिक्योरिटी शिफ्ट इंचार्ज के पद के लिए नौकरी दी जाएगी। चयनित लोगों को 20 हजार से 35 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया 5 अप्रैल को मेले में फतेहगढ़ चूड़ियां, 6 अप्रैल को हलका बटाला, हलका कादियां, हलका डेरा बाबा नानक, 7 अप्रैल को हलका दीनानगर, हलका भोआ और 8 अप्रैल को हलका पठानकोट व सुजानपुर के युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। डीसी नीलिमा और एसएसपी विवेकशील सोनी को पत्र भेजकर रोजगार मेले में सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed