फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   उच्चाधिकारियों ने लिया राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधो का जायजा

उच्चाधिकारियों ने लिया राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधो का जायजा

Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों ने लिया  राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधो का जायजा
राज्य स्तरीय समारोह के प्रबंधों का जायजा लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
अतिरिक्त मुख्य सचिव डीपी रेडी और डिवीजनल कमिश्नर जालंधर राज कमल चौधरी ने शहर में 5 अप्रैल को हो रहे राज्य स्तरीय कर्ज माफी समारोह का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान एसके बाश्त एमडी पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पंजाब, हरिंदर सिंह सिद्धू एडिशनल रजिस्ट्रार, गुरलवलीन सिंह सिद्धू डिप्टी कमिश्नर, हरचरण सिंह भुल्लर एसएसपी व ज्वाइंट रजिस्ट्रार आरएस मान भी मौजूद थे। इसके लिए एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। स्थानीय पंचायत भवन में समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। अतिरिक्त मुख्य सचिव रैडी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर व पांच जिलों अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर व शहीद भगत सिंह नगर के किसानों को दो लाख रुपये तक ऋण माफ करने का सर्टिफिकेट देंगे। इसमें 6 जिलों के करीब 30 हजार लाभपात्री शामिल होंगे और करीब 170 करोड़ रुपये की राशि का कर्जा माफ किया जाएगा। डिवीजनल कमिश्नर राज कमल चौधरी ने समूह विभागों के अधिकारियों को पूरी मेहनत व लग्न से समारोह को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक की शुरुआत में डिप्टी कमिश्नर सिद्धू ने अतिरिक्त मुख्य सचिव और डिवीजनल कमिश्नर जालंधर का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत भवन में पहुंचने पर पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एडीसी विजय स्याल, एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, एसपी चौधरी, वरिंदरपाल सिंह, सुखा सिंह और बलदेव सिंह रंधावा भी मौजूद थे।


30जीडीआर9- अतिरिक्त मुख्य सचिव डी.पी रैडी का स्वागत करते हुए डीसी सिद्धू व अन्य अधिकारी ।
30जीडीआर010-अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डी.पी रैडी ।
30जीडीआर011-स्थानीय पुड्डा ग्राउंड में करवाये जाने वाले समारोह के प्रबंधो का जायजा लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव रैडी, डिवीजन कमिश्नरचौधरी व अन्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed