फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भाजपाईयों ने एक साल पूरा होने पर कैप्टन सरकार को घेरा

भाजपाईयों ने एक साल पूरा होने पर कैप्टन सरकार को घेरा

Sat, 17 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने एक साल पूरा होने पर कैप्टन सरकार को घेरा
भाजपाइयों ने दागे सवाल, विधायक ने दिए जवाब
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा
पठानकोट।
भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन सरकार के एक साल पूरे होते ही स्थानीय विधायक पर धावा बोल दिया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा के पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और मेयर ने मौजूदा कांग्रेसी विधायक पर सवालों के तीर छोड़े। भाजपाइयों ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी से लेकर गुंडा राज और नशे को बढ़ावा देने के आरोप भी जड़े। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा समेत समूह भाजपा नेता मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे लोगों से किए। विधायक अमित विज ने भी एक साल के कुछ नहीं किया है। कांग्रेसी विधायक पिछली अकाली-सरकार के कार्यो का क्रेडिट लेने में जुटे है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से शहर में एयरपोर्ट को मोदी सरकार की उड़ान स्कीम के तहत शुरू किया जा रहा है। विधायक अमित विज इसका श्रेय खुद को दे रहे हैं। इसके अलावा नैरोगेज रेलवे लाइन का मुद्दा पूर्व भाजपा सांसद विनोद खन्ना ने केंद्र सरकार तक पहुंचाया था। इस पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय काम कर रहा है। इसका श्रेय भी विधायक अमित विज खुद को दे रहे हैं।
विज्ञापन

सवाल :- कांग्रेस ने नौकरियां देने का वादा किया था? अब तक कितनी नौकरियां दीं?
जवाब :- एक साल में हलके के 800 बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।
सवाल :- सूबे में गुंडाराज बढ़ता जा रहा है, कांग्रेस सरकार के राज मेंों गुंडाराज बढ़ क्यों पनप रहा है?
जवाब :- सूबे भर में गुंडाराज पिछली अकाली-भाजपा सरकार की देन है। इस पर नकेल कसी जा रही है।
सवाल :- चार हफ्ते में नशा खत्म करने का दावा करने वाले कैप्टन इसे नहीं खत्म कर पाए?
जवाब :- नशा पिछली सरकार की देन है। पिछली सरकार की दस साल की कारगुजारी के कारण नशा फैल चुका था, जिस पर काफी हद तक एक साल में काबू पा लिया गया है।
सवाल :- कांग्रेस सरकार आते ही रेत-बजरी के दाम बढ़ गए हैं, अवैध माइनिंग भी कांग्रेस की शह पर हो रही है, सरकार क्यों कुछ नहीं कर रही?
जवाब :- अवैध माइनिंग के खिलाफ कैप्टन सरकार सख्त है। खुद सीएम कैप्टन अवैध माइनिंग के मामले मानीटर कर रहे हैं।
सवाल :- नगर निगम में विधायक और अन्य कांग्रेसी दखल क्यों कर रहे हैं?
जवाब :- सूबे में कांग्रेस सरकार है, सरकार की लोक हित नीतियों को जनता तक पहुंचाने और नगर निगम से जनता के हित में काम सही काम कराना जरूरी है। इसमें दखल वाली कोई बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed