{"_id":"5a4a690f4f1c1bc20a8b5d93","slug":"101514825999-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड से टकराई,एक की मौत,दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड से टकराई,एक की मौत,दो गंभीर घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर
बटाला-जालंधर रोड पर उमरपुरा के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बटाला-जालंधर रोड पर उमरपुरा के पास कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक अपने गांव संगरांवां से रिश्तेदारों को मिलने श्रीहरगोबिंदपुर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार संगरांवां के रहने वाले मनप्रीत (26) पुत्र प्रताप, युवराज सिंह पुत्र तीर्थ सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ऑल्टो से रात करीब साढ़े 9 बजे अपने गांव से निकले थे। उन्हें बटाला होकर रिश्तेदारों को मिलने श्रीहरगोबिंदपुर जाना था। जब उनकी कार उमरपुरा के पास बाईपास टी-प्वाइंट पर पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार चला रहे मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठे युवराज सिंह और गुरप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी अर्बन इस्टेट के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह, सिंबल चौकी इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार और एसएचओ सिविल लाइन परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। कार की इतनी बुरी हालत हो गई थी कि शव निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुरुनानक अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। मृतक मनप्रीत बटाला के एक प्राइवेट डॉक्टर का ड्राइवर था।
फोटो- 01जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला केे पास हादसाग्रस्त कार से बटाला पुलिस घायलों को बाहर निकालती हुई।