फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चंडीगढ़ से रिलीज होगा बंद लिफाफे में होगा मेयर का नाम

चंडीगढ़ से रिलीज होगा बंद लिफाफे में होगा मेयर का नाम

Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से रिलीज होगा बंद लिफाफे में होगा मेयर का नाम
मुख्यमंत्री तय करेंगे मेयरों के नाम
विज्ञापन

चंडीगढ़ से रिलीज होने वाले बंद लिफाफे में होंगे मेयर का नाम
मुख्यमंत्री दिल्ली में हाईकमान से बातचीत के बाद फैसला करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
कौन बनेगा मेयर। यह सवाल राजनीति से चलकर हर वोटर के जुबां पर है। कांग्रेस पने निगम पर पूर्ण बहुमत से कब्जा कर लिया है। कहा जा रहा है कि मेयर कौन बनेगा, इसका खुलासा सीएम आफिस से बंद लिफाफे में होगा। बंद लिफाफे में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर की घोषणा होनी है।
सीएम आफिस से अमृतसर, जालंधर व पटियाला के कांग्रेस प्रधान से संभावित मेयर, डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर को लेकर लिस्टें सोमवार को मंगवा ली गई हैं। अब फैसला होना बाकी है। विधायकों के साथ बैठक के बाद भले ही मेयर के नाम की घोषणा होनी है लेकिन सारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों में दिल्ली हाईकमान ने सौंप दी है। हरेक विधायक अपने चहेते को मेयर की कुर्सी दिलाने में जुट गया है। उधर, मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी मेयर के नाम पर फोकस होने लगा है। कांग्रेस में चर्चाएं हैं कि मेयर पद के लिए सियासत में समझौता हो सकता है। मंत्री बनने वाले विधायक को मेयर पद के लिए दावेदारी छोड़नी पड़ सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में अमृतसर, जालंधर व पटियाला में कांग्रेस की जीत के बाद अब मेयर को लेकर ठन गई है। अमृतसर के अधिकांश विधायकों ने चंडीगढ़ में डेरा डाल दिया है। चर्चा है कि 25 दिसंबर के आसपास मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मेयर के नामों पर सहमति दिल्ली दरबार से लेकर बंद लिफाफे में दे सकते हैं। अमृतसर में 42 महिलाएं निगम सदन पहुंची हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह मेयर के नाम का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को तीनों शहरों की दी जा सकती है जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बड़ा फैसला कर सकते हैं। उन्होंने जिस तरह महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, ऐसे में वह अमृतसर, जालंधर और पटियाला महिला मेयर को प्राथमिकता दे सकते हैं। सीएम महिलाओं को राजनीति क्षेत्र में आगे लाने के लिए यह प्रयोग कर सकते हैं। महिला मेयर सूबे में अभी तक नहीं बनी हैं। यह इतिहास कांग्रेस लिख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed