फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब में पाकिस्तान रच रहा है साजिशें - सुखबीर बादल

पंजाब में पाकिस्तान रच रहा है साजिशें - सुखबीर बादल

Thu, 14 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में पाकिस्तान रच रहा है साजिशें - सुखबीर बादल
कांग्रेस सरकार कर रही धक्केशाही: सुखबीर
विज्ञापन

निगम चुनावों में पुलिस के बल पर धांधली करने का आरोप लगाया
कहा, पंजाब में माहौल खराब करने की साजिशें रच रहा पाकिस्तान
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को कहा कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई गैंगस्टरों से सांठगांठ कर माहौल खराब करने की साजिशें रच रही है। समय रहते अगर कांग्रेस सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो सूबे का माहौल बिगाड़ने में पाकिस्तान कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा जब से सत्ता में कांग्रेस आई है तब से कानून का मजाक बन गया है। कांग्रेस पुलिस के बलबूते पर सियासी बदले ले रही है। जब लोग जुल्म से तंग आकर की आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज होते हैं।
पूर्व डिप्टी सीएम शिरोमणि अकाली दल के स्थापना दिवस पर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई है। चुनाव के दौरान किए गए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। पुलिस को कठपुतली बनाकर कांग्रेस सत्ता सुख भोग रही है। उन्हें आशंका है कि निगम चुनावों में पुलिस की मिलीभगत से गड़बड़ी होगी। हालांकि फिरोजपुर के मल्लावांला में शिअद नेताओं को एनओसी नहीं मिली और कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजेता घोषित कर दिया गया। यह सब सियासी ड्रामा है, जिसे पंजाब सरकार के मंत्री से लेकर जिला स्तर के प्रधान तक खेल रहे हैं।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी का पंजाब में सफाया निश्चित बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरह धोखे से पंजाब में आई थी, आने वाले समय में वैसे ही सिमट जाएगी। कांग्रेस दावे हजार करती है लेकिन अभी तक कोई एक भी प्रोजेक्ट बताए जो शुरू किए गए हैं। दस सालों तक जो विकास हुए हैं, वह बोलते हैं। अकाली दल की प्राथमिकता काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed