{"_id":"668be338b96cd0625f0ac07f","slug":"amritsar-police-arrested-gangster-sukha-pistol-with-with-associates-from-kharar-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने तोड़ा हथियारों की सप्लाई का नेक्सस: गैंगस्टर सुक्खा पिस्तौल 5 साथियों के साथ खरड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने तोड़ा हथियारों की सप्लाई का नेक्सस: गैंगस्टर सुक्खा पिस्तौल 5 साथियों के साथ खरड़ से गिरफ्तार
Mon, 08 Jul 2024 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:33 PM IST
सार
अमृतसर पुलिस ने दूसरे राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के मुख्य सरगना गैंगस्टर सुक्खा पिस्तौल सहित कुल 5 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरमाद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर पुलिस के बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दूसरे राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पूरे राज्य में नशा तस्करों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंगस्टर जय शर्मा उर्फ सुक्खा पिस्तौल को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुक्खा पिस्तौर के साथ उसके चार साथी भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए है।
सुक्खा पिस्तौर के चार अन्य साथियों की पहचान संधू कालोनी के निखिल शर्मा उर्फ लाला, कोट खालसा के मौनी, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अर्पित ठाकुर और करन शर्मा के तौर पर हुई है। इस गिरोह का सरगना आरोपी सुखा पिस्तौल का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, स्नैचिंग और चोरी के 7 मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी साझा की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सुखा पिस्तौल अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश के खंडवा में नाजायज हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए आता-जाता है। इसके बाद थाना सिविल लाइन की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उनकी टीम ने आरोपियों के मध्य प्रदेश से वापस आने पर इनके मोहाली के खरड़ स्थित ठिकानो का पता लगाया। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एडीसीपी सीटी- 2 अभिमन्यु राणा की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक फ्लैट पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने और एमपी आधारित हथियारों के तस्करों की पहचान करने के लिए आगे वाली जांच जारी है। जल्द ही और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं।