फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   amritsar police arrested Gangster Sukha Pistol with with associates from Kharar

अमृतसर पुलिस ने तोड़ा हथियारों की सप्लाई का नेक्सस: गैंगस्टर सुक्खा पिस्तौल 5 साथियों के साथ खरड़ से गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने दूसरे राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के मुख्य सरगना गैंगस्टर सुक्खा पिस्तौल सहित कुल 5 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
amritsar police arrested Gangster Sukha Pistol with with associates from Kharar
आरोपियों से बरमाद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर पुलिस के बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दूसरे राज्यों से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। पूरे राज्य में नशा तस्करों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंगस्टर जय शर्मा उर्फ सुक्खा पिस्तौल को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुक्खा पिस्तौर के साथ उसके चार साथी भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन


सुक्खा पिस्तौर के चार अन्य साथियों की पहचान संधू कालोनी के निखिल शर्मा उर्फ लाला, कोट खालसा के मौनी, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के अर्पित ठाकुर और करन शर्मा के तौर पर हुई है। इस गिरोह का सरगना आरोपी सुखा पिस्तौल का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, स्नैचिंग और चोरी के 7 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी साझा की।  पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सुखा पिस्तौल अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश के खंडवा में नाजायज हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए आता-जाता है। इसके बाद थाना सिविल लाइन की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। उनकी टीम ने आरोपियों के मध्य प्रदेश से वापस आने पर इनके मोहाली के खरड़ स्थित ठिकानो का पता लगाया। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एडीसीपी सीटी- 2 अभिमन्यु राणा की निगरानी में पुलिस टीमों ने एक फ्लैट पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने और एमपी आधारित हथियारों के तस्करों की पहचान करने के लिए आगे वाली जांच जारी है। जल्द ही और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed