फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Akali Dal leader fired in Mansa

पंजाब में अकाली नेता पर दागी गोलियां: पेट में लगी बुलेट, हालत गंभीर; लुधियाना रेफर

Mon, 13 Jul 2026 10:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:24 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में अकाली दल के नेता पर फायरिंग हुई है। हमलावर बाइक पर आया था। गोली पेट में लगने से नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Akali Dal leader fired in Mansa
अकाली दल के नेता पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा जिले के कस्बा बरेटा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी आढ़त की दुकान से घर लौट रहे थे। गोली उनके पेट में लगी है जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल बुढलाडा में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


गंभीर हालत में लुधियाना रेफर
गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आया और पिस्तौल से फायर कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल अकाली दल के नेता की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed