फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   acid attack on the merchant's wife

गुरुद्वारे जा रही व्यापारी की पत्नी पर तेजाब फेंका

Fri, 04 Oct 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 04 Oct 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
acid attack on the merchant's wife
पंजाब के जालंध्ार में गुरुद्वारा मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह माथा टेकने जा रही 50 साल की महिला के चेहरे पर एक हेलमेटधारी युवक ने एसिड फेंक दिया। वह 40 फीसदी झुलस गई।
विज्ञापन


उसकी चीखें सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर एसीपी सोमनाथ और एसीपी मनप्रीत ढिल्लों घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि पीड़ित महिला ने दो दिन पहले पीछा कर रहे दो लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया था। संभवता इसी कारण रंजिशन लुटेरों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन से सटे वरियाम नगर के निवासी कपड़ा व्यापारी रछपाल सिंह की पत्नी जतिंदर कौर रोजाना की तरह सुबह गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए कोठी से निकली थीं। जैसे ही वे गुरुद्वारा साहब के पास पहुंचीं एक मोटरसाइकिल पर सवार हेलमेट धारी युवक ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। जतिंदर कौर की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल उन्हें निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां से सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन हो सकता है हादसा : एसीपी

एसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि दो दिन पहले लुटेरों ने जतिंदर कौर का पीछा किया था। जतिंदर कौर ने शोर मचाकर लुटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया था। आशंका है कि इसी कारण लुटेरों ने रंजिशन महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया होगा।


इलाके में दहशत
मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में इस वारदात से दहशत का माहौल बना गया है। यहां पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed