फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused of Murder found Dead in Kapurthala

Kapurthala: सास के कत्ल के आरोपी दामाद की भी मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
सार

बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली। वहां पुलिस को महिला की लाश मिली।

विज्ञापन
Accused of Murder found Dead in Kapurthala
कपूरथला में मृत मिला हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट की एक कोठी के अंदर से बुधवार को महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। जिसके कत्ल का संदेह महिला जसबीर कौर के दामाद बलविंदर सिंह पर ही जताया जा रहा था। अब बलविंदर सिंह की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली। वहां पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस मृतका के दामाद को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिठड़ा के नजदीक एक नौजवान सड़क के किनारे उल्टियां कर रहा है। पुलिस उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बलविंदर सिंह निवासी गांव सराय जटा सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है की मृतक युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच जारी है और जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा उस पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौत से पहले वायरल वीडियो में नौजवान द्वारा अपनी पत्नी से तंग होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed