{"_id":"646876ea8992e6e9410f2ba6","slug":"accused-of-murder-found-dead-in-kapurthala-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सास के कत्ल के आरोपी दामाद की भी मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: सास के कत्ल के आरोपी दामाद की भी मौत, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 01:00 PM IST
सार
बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली। वहां पुलिस को महिला की लाश मिली।
विज्ञापन
कपूरथला में मृत मिला हत्या का आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट की एक कोठी के अंदर से बुधवार को महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। जिसके कत्ल का संदेह महिला जसबीर कौर के दामाद बलविंदर सिंह पर ही जताया जा रहा था। अब बलविंदर सिंह की भी मौत हो गई है।
बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली। वहां पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस मृतका के दामाद को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिठड़ा के नजदीक एक नौजवान सड़क के किनारे उल्टियां कर रहा है। पुलिस उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बलविंदर सिंह निवासी गांव सराय जटा सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है की मृतक युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच जारी है और जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा उस पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौत से पहले वायरल वीडियो में नौजवान द्वारा अपनी पत्नी से तंग होने की बात कही गई थी।