फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died and 19 injured in Road accident in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में हादसा: तीन की मौत, 19 लोग घायल, दामाद के अंतिम भोग पर जा रहे थे, दूसरा दामाद भी खोया

Sun, 18 Sep 2022 06:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 06:03 PM IST
सार

गांव कटिया वाला निवासी संता सिंह के दामाद की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। रविवार को मल्लांवाला में दामाद का अंतिम भोग था। सभी रिश्तेदार पीटर रेहड़े पर सवार होकर मल्लांवाला जा रहे थे। गांव कोट शिंगार सिंह वाला के पास पीटर रेहड़ा पलट गया। इस रेहड़े पर संता का दूसरा दामाद जागीर सिंह सवार था, उसकी भी हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three died and 19 injured in Road accident in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव गजनी वाला मोड़ (कोट शिंगार सिंह वाला) के नजदीक एक बाइक को बचाते वक्त पीटर रेहड़ा सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग जख्मी हैं। पीटर रेहड़े पर लगभग 22 लोग सवार थे। ये सभी जलालाबाद के गांव कटिया वाला के रहने वाले थे और ये रविवार को मल्लांवाला में अपने किसी रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां आठ लोगों की नाजुक हालत देख उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सूचना पर थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीटर रेहड़ा जलालाबाद की तरफ से आ रहा था। जैसे ही गांव गजनी वाला मोड़ के नजदीक पहुंचा तभी एक बाइक सवार व्यक्ति लिंक रोड से जीटी रोड पर चढ़ रहा था। पीटर रेहड़े के चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


रफ्तार तेज होने के चलते जैसे ही ब्रेक लगाई की वह पलट गया और तीन बार पलटी खाते सड़क किनारे जा गिरा। इसके बाद वहां पर लोगों की चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। राहगीरों ने जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें शीलो बाई (55) पत्नी अनंतपाल निवासी चक अरनीवाला, जागीर सिंह (58) निवासी कटिया वाला और शीलो बाई पत्नी रेशम सिंह निवासी ब्रहमणी वाला (घूरी) शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गंभीर घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। इनमें रेशम सिंह, तेजा सिंह, सवरना बाई, नत्था सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी कटिया वाला, रेशम सिंह, जोगिंदरो बाई व अमर सिंह निवासी कटिया वाला शामिल हैं। मौके पर पहुंचे थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी बच्चन सिंह का कहना है कि ये सभी लोग जलालाबाद के कटिया वाला, अरनीवाला के रहने वाले हैं। मल्लांवाला किसी रिश्तेदार के शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। 

दामाद के भोग में जा रहे थे, हादसे में दूसरे दामाद की भी मौत
गांव कटिया वाला निवासी संता सिंह के दामाद की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। रविवार को मल्लांवाला में दामाद का अंतिम भोग था। सभी रिश्तेदार पीटर रेहड़े पर सवार होकर मल्लांवाला जा रहे थे। गांव कोट शिंगार सिंह वाला के पास पीटर रेहड़ा पलट गया। इस रेहड़े पर संता का दूसरा दामाद जागीर सिंह सवार था, उसकी भी हादसे में मौत हो गई। 

पीटर रेहड़े पर सवार सभी संता सिंह के रिश्तेदार थे। हादसा होने के बाद जख्मी सड़क पर लेटे तड़प रहे थे। 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल में भेजा। एंबुलेंस आने से पहले राहगीरों ने कपड़ों से जख्म को ढक कर खून रोकने का प्रयास किया। सड़क खून से लाल हो चुकी थी। एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed