फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Abducted child burnt alive

बच्चे को अगवा कर जिंदा जलाया

Mon, 30 Sep 2013 10:19 PM IST
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Mon, 30 Sep 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
Abducted child burnt alive
मालेरकोटला में एक मासूम बच्चे को अगवा कर जिंदा जला दिया गया। सोमवार को दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


उग्र भीड़ ने लुधियाना-हिसार हाईवे को दोपहर 12 बजे से देर शाम तक बंद रखा और चार बसों को तोड़ दिया। इस दौरान मालेरकोटला शहर पूरी तरह बंद रहा।

मृतक सातवीं का छात्र था। बच्चे को जलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि शहर की जैन सभा से जुड़े नवनीत जैन के बेटे विभू जैन (12) को कुछ लोगों ने रास्ते से अगवा कर लिया गया। विभू अपने छोटे भाई को स्कूल में टिफिन देकर घर लौट रहा था। अज्ञात लोग उसे अगवा कर शहर की भारद्वाज कालोनी में ले गए, जहां उसे पहले तो जमकर पीटा गया और बाद में उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विभू को मालेरकोटला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। नब्बे फीसदी जले होने के कारण डाक्टरों ने विभू को लुधियाना के लिए रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को जली हुई हालत में कुछ कपड़े और अन्य सामान भी बरामद किया है।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने मालेरकोटला बंद कर रोष प्रदर्शन किया। भीड़ ने पीआरटीसी की चार बसों में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।


घटना के विरोध में कपूरथला बाजार भी देर शाम तक बंद रहा। इस दौरान डीसी इंदु मल्होत्रा ने आकर लोगों को समझाने की कोशिश की, पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने डीसी की गाड़ी को भी घेर लिया और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

एसपी सिटी जसविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed