फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   328 missing copies of Guru Granth Sahib SIT team former Jathedar of Sri Akal Takht Harpreet Singh Bathinda

328 गायब स्वरूपों का मामला: बठिंडा में श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर पहुंची एसआईटी टीम

Wed, 14 Jan 2026 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 04:01 PM IST
सार

एसपी जगतप्रीत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

विज्ञापन
328 missing copies of Guru Granth Sahib SIT team former Jathedar of Sri Akal Takht Harpreet Singh Bathinda
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 गुम हुए स्वरूप मामले में चल रही जांच के तहत बुधवार को विशेष जांच टीम श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के घर पहुंची। टीम ने काफी समय तक पूर्व जत्थेदार से बातचीत की।
विज्ञापन


एसआईटी की टीम एसपी जगतप्रीत सिंह की अगुवाई में जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जांच के तहत ज्ञानी हरप्रीत सिंह से भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और मामले से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जगतप्रीत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में जांच के दौरान और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed