{"_id":"16858b1301f9f74a320cc25f52d0cb76","slug":"24-year-old-held-for-raping-2-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने जिसके भरोसे छोड़ा उसने किया मासूम से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने जिसके भरोसे छोड़ा उसने किया मासूम से रेप
Updated Fri, 02 Aug 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां के मुताबिक उसने आरोपी से कहा था कि वह पड़ोस में जा रही है तब तक वह उसकी बेटी का ध्यान रख ले। इसी दौरान मां के लौटने से पहले आरोपी ने दो साल की बच्ची से बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक संदीप पीड़िता के पड़ोस में रहता है। बुधवार को रात 9.30 बजे पीड़िता की मां कुछ काम से बाहर गई। उसने संदीप से कहा की बेटी का ध्यान रख लेना।
विज्ञापन
यह देखते हुए कि परिवार में और कोई भी नहीं है आरोपी ने 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता फलों का ठेला लगाते हैं इस कारण वो देर से लौटते हैं.
विज्ञापन
जब पीड़िता की मां घर लौटी तो उन्होंने अपनी बच्ची को रोते हुए देखा। परेशान मां बेटी को लेकर जिला सरकारी अस्पताल पहुंची जहां मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि की गई।
गुरुवार को 3 बजे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शाम 5 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उत्तरप्रदेश में मजदूरी करता है जो अपने परिवार से मिलने के लिए कई महीनों बाद आया हुआ था।