फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turkey: खत्म होगा 296 घंटों का राहत अभियान, तस्वीरों में देखें 12 दिन, 46000 मौतें और तीन लाख घरों की तबाही

Sun, 19 Feb 2023 09:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 09:04 AM IST
सार

12 दिन पहले आए भूकंप से अब तक 46 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इसमें तुर्किये में जान गंवाने वालों की संख्या 40,402 है, जबकि पड़ोसी सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Turkey Syria Earthquake death toll: 296 hours of relief operation to end today, see the pictures
तुर्किए में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

तुर्किये में छह फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। यह इतना जोरदार था कि पड़ोसी देश सीरिया तक हिल गया। इसके बाद दोनों देशों में जो तबाही हुई, उसकी तस्वीरों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। इस प्राकृतिक आपदा ने नरसंहार का जो मंजर दिखाया, वह आने वाले कई सालों तक लोगों को झकझोरता रहेगा। 

Turkey Syria Earthquake death toll: 296 hours of relief operation to end today, see the pictures
तुर्किए में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

12 दिन पहले आए भूकंप से अब तक 46 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इसमें तुर्किये में जान गंवाने वालों की संख्या 40,402 है, जबकि पड़ोसी सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। करीब 296 घंटों के राहत एवं बचाव कार्य के बाद अब यहां जिंदा बचे लोगों की उम्मीद न के ही बराबर है। ऐसे में आज(रविवार) रात से बचाव कार्य बंद होने की उम्मीद है। 

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा 

Turkey Syria Earthquake death toll: 296 hours of relief operation to end today, see the pictures
तुर्किए में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

बचाव कार्य बंद होने के बाद मलबे को तेजी से हटाया जाएगा। आशंका है कि इसके बाद मलबे के नीचे दबे लोगों के शव सामने आ सकते हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद दोनों देशों में करीब तीन लाख घर तबाह को गए हैं। यानी शहर के शहर उजड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान में हजारों नई कब्र 

Turkey Syria Earthquake death toll: 296 hours of relief operation to end today, see the pictures
तुर्किए में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिणी तुर्किये का शहर कहरामनमारस भूकंप से सबसे प्रभावित शहरों में से एक है। यहां के एक कब्रिस्तान में हजारों नई कब्रों की वृद्धि हुई है। दूसरी तरफ तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका का कहना है कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आंतों और श्वसन संक्रमण में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन

डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज 

Turkey Syria Earthquake death toll: 296 hours of relief operation to end today, see the pictures
तुर्किये में भूकंप का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

भूकंप से गिरने वाली इमारतों के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। तुर्की प्रशासन ने इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति की जांच करने का वादा किया है और डेवलपर्स सहित 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed