Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen Houthis rebels claim fresh attacks on Saudi arabia airport oil pipeline

पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग: हूतियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन-मिसाइलों से किया हमला, कई सैनिकों की मौत का दावा

Sat, 14 Nov 2026 08:44 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, सना
पीटीआई, सना Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Nov 2026 08:44 AM IST
सार

यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमलों का दावा किया है। हूतियों ने कहा है कि उन्होंने सऊदी के हवाई अड्डे और कई तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। हूतियों ने कहा है कि इन हमलों में कई सैनिकों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Yemen Houthis rebels claim fresh attacks on Saudi arabia airport oil pipeline
हूती - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के एक प्रमुख हवाई अड्डे और तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। इसके साथ ही यमन और दक्षिणी सऊदी अरब में भी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि एक ड्रोन ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जबकि दो अन्य ड्रोन ने शहर के पूर्व में स्थित ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशन नंबर-3 पर हमला किया।
विज्ञापन


हूतियों ने क्या दावा किया?
उन्होंने दावा किया कि दोनों अभियानों में अपने लक्ष्य हासिल किए। एक अलग बयान में सरी ने कहा कि दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी जजान क्षेत्र के अल-तुवाल इलाके में सऊदी सैनिकों को निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में दर्जनों सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सूडान के नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सरी ने कहा कि उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत के पूर्वी हिस्से और दक्षिणी लहज प्रांत के खराज तथा खोर उमैरा इलाकों में भी सऊदी अरब से जुड़े सैनिकों के ठिकानों पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए गए। उन्होंने दावा किया कि मिसाइलें सीधे अपने लक्ष्य पर लगीं और इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी के हथियार ठिकानों पर भी हमले
अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सरी ने यह भी दावा किया कि यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन स्थित रास अबास सैन्य अड्डे पर सऊदी हथियारों के भंडार को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया। हालांकि, इन हमलों में हताहतों की संख्या और नुकसान की पुष्टि नहीं हो सकी है। सऊदी अरब ने भी इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। 

हूती विद्रोहियों के ये दावे ऐसे समय में सामने आए हैं, जब यमन के कई मोर्चों पर हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इनमें रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के इलाके भी शामिल हैं। हूती विद्रोही इससे पहले भी सऊदी अरब के तेल ठिकानों, हवाई अड्डों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुके हैं।


यमन में दिसंबर 2014 से जारी लड़ाई
यमन में दिसंबर 2014 के आखिर से संघर्ष जारी है। उस समय हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के समर्थन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2015 में सैन्य हस्तक्षेप किया था। तभी से सऊदी अरब और हूतियों के बीच लड़ाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed