Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Starship Booster Explodes Over Gulf of Mexico, Spacecraft Successfully Reaches Orbit

स्पेसएक्स के विशाल रॉकेट बूस्टर में मैक्सिको की खाड़ी में विस्फोट, स्टारशिप अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा

Sat, 14 Nov 2026 09:19 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
SpaceX Starship Booster Explodes Over Gulf of Mexico, Spacecraft Successfully Reaches Orbit
स्पेसएक्स (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने शुक्रवार को अपने स्टारशिप रॉकेट का 15वां परीक्षण किया। इस परीक्षण का उद्देश्य पूरी तरह से दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले रॉकेट सिस्टम को विकसित करना है, जिससे अंतरिक्ष की यात्रा को तेज और आसान बनाया जा सके। हालांकि, इस दौरान कंपनी को झटका लगा। रॉकेट का सुपर हेवी बूस्टर वापस लौटते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और मैक्सिको की खाड़ी में आग के गोले में बदलकर विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, बूस्टर में खराबी के बावजूद स्टारशिप अंतरिक्ष यान शुक्रवार को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने में सफल रहा। वहां उसने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में छोड़ा।
विज्ञापन

कंपनी के मुताबिक, 236 फीट लंबे इस अंतरिक्ष यान को दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यानों में से एक के रूप में तैयार किया गया है। इसकी योजना करीब 22 घंटे तक पृथ्वी के चारों ओर 15 चक्कर लगाने और इसके बाद टेक्सास स्थित प्रक्षेपण केंद्र पर लौटने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हिस्सों में बना है स्टारशिप रॉकेट
स्टारशिप रॉकेट के मुख्य रूप से दो हिस्से हैं। पहला हिस्सा सुपर हेवी बूस्टर है, जो रॉकेट को अंतरिक्ष की ओर ले जाने में मदद करता है। दूसरा हिस्सा मुख्य अंतरिक्ष यान है, जिसे 'शिप' कहा जाता है। इस परीक्षण का मूल उद्देश्य रॉकेट के दोनों हिस्सों को सुरक्षित वापस लाना था, ताकि भविष्य में उनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सके। स्पेसएक्स इस तकनीक के जरिए रॉकेट के हर हिस्से को वापस हासिल कर उसका पुन: उपयोग करना चाहती है। इससे पहले इस तरह की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक नहीं की जा सकी है।


हालांकि, रॉकेट के दोनों हिस्सों को वापस पकड़ने की योजना का पहला चरण सफल नहीं हो सका। कंपनी ने सुपर हेवी बूस्टर को वापस पकड़ने की निर्धारित प्रक्रिया रोक दी और उसे मैक्सिको की खाड़ी की ओर भेज दिया। इसी दौरान बूस्टर में खराबी आई और वह विस्फोट के साथ नष्ट हो गया। इस तरह बूस्टर की वापसी की कोशिश नाकाम रहने के बावजूद स्टारशिप अंतरिक्ष यान का कक्षा तक पहुंचना इस परीक्षण का अहम हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed