Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   From war in Ukraine to Iran conflict world eyes meeting between Trump Xi and Putin will there major agreement

यूक्रेन युद्ध से ईरान जंग तक: ट्रंप, शी और पुतिन की बैठक पर दुनिया की नजर, क्या होगा कोई बड़ा समझौता?

Sat, 14 Nov 2026 07:44 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2026 07:44 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन  एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान शेनझेन में त्रिपक्षीय बैठक कर सकते हैं। इस मुलाकात में ईरान युद्ध, परमाणु हथियारों पर नियंत्रण और यूक्रेन संघर्ष जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक से किसी ठोस समझौते की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
From war in Ukraine to Iran conflict world eyes meeting between Trump Xi and Putin will there major agreement
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक कर सकते हैं। दुनिया की तीन प्रमुख परमाणु शक्तियों के नेताओं का एक साथ आना अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में बड़ी घटना माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन सम्मेलन के दौरान यह मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसी बड़े समझौते की उम्मीद कम है। बैठक का महत्व ठोस नतीजों से ज्यादा तीनों नेताओं के एक मंच पर आने में हो सकता है।

विज्ञापन


ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों पर चर्चा
ट्रंप के मुताबिक, बैठक में ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध और परमाणु हथियारों के भंडार पर चर्चा हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति तीनों देशों के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण का नया समझौता चाहते हैं। इसके लिए चीन को भी वार्ता में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


न्यू स्टार्ट समझौता खत्म होने से बढ़ी चिंता
अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों से संबंधित न्यू स्टार्ट समझौता फरवरी में समाप्त हो गया। इसके बाद दोनों देशों के परमाणु हथियारों के भंडार पर लगी सीमाएं हट गईं। रूस ने समझौते को एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ट्रंप ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने इसके बजाय नए और आधुनिक समझौते की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की परमाणु क्षमता बनी चुनौती
पेंटागन के अनुमान के मुताबिक, चीन के पास 600 से अधिक परमाणु वॉरहेड हैं, जबकि अमेरिका और रूस के पास पांच-पांच हजार से अधिक होने का अनुमान है। इसी असमानता के कारण बीजिंग परमाणु समझौते में शामिल होने को लेकर उत्साहित नहीं है।

शी के लिए बढ़ते प्रभाव को दिखाने का अवसर
विशेषज्ञ एडगार्ड कागन के अनुसार, बैठक से परमाणु निरस्त्रीकरण पर संयुक्त बयान आने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, मेजबान के रूप में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रभाव प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

पुतिन की महाशक्ति वाली छवि को मजबूती
रूस के लिए यह बैठक अमेरिका और चीन के बराबर महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति प्रदर्शित करने का मौका है। कागन के मुताबिक, पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत में रूस की निर्णायक भूमिका दिखाई दे। इससे यूक्रेन और यूरोपीय देशों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

APEC सम्मेलन पर पड़ सकता है असर
शेनझेन में आयोजित APEC सम्मेलन में 21 अर्थव्यवस्थाएं हिस्सा लेंगी। चीन के लिए यह अपने आधुनिक तकनीकी और आर्थिक केंद्र को दुनिया के सामने पेश करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हालांकि, तीनों नेताओं की प्रस्तावित मुलाकात सम्मेलन की अन्य गतिविधियों पर भारी पड़ सकती है।

चीन की कूटनीतिक रणनीति पर सवाल
विशेषज्ञ हू तियांग बून का मानना है कि यह बैठक चीन की बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार समर्थक छवि को प्रभावित कर सकती है। चीन पश्चिमी देशों पर शीत युद्ध की मानसिकता अपनाने और रूस-यूक्रेन संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में अमेरिका और रूस के साथ एक मंच साझा करना उसकी कूटनीतिक नीति के लिए चुनौती बन सकता है।

रूस और चीन की बढ़ती दोस्ती
शी और पुतिन के बीच करीबी संबंध हैं। वर्ष 2013 में शी के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों 40 से अधिक बार मिल चुके हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद चीन रूस का प्रमुख व्यापारिक साझेदार बना। उसने रूस से ऊर्जा खरीद बढ़ाई और उसके उद्योगों को महत्वपूर्ण तकनीकी पुर्जे उपलब्ध कराए।

ट्रंप के दोनों नेताओं से पुराने संपर्क
ट्रंप और पुतिन सात बार आमने-सामने मिल चुके हैं। उनकी पिछली मुलाकात अगस्त 2025 में अलास्का में हुई थी। वहीं, ट्रंप और शी भी आठ बार बातचीत कर चुके हैं। मॉस्को और बीजिंग एक-दूसरे की रणनीतिक प्राथमिकताओं का समर्थन करते रहे हैं। रूस ने ताइवान पर चीन के रुख का समर्थन किया है।

यूक्रेन को सता रहा समझौते का डर
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को आशंका है कि बैठक में कीव की भागीदारी के बिना यूक्रेन के भविष्य पर चर्चा हो सकती है। वहीं, ट्रंप ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील देकर ईंधन बिक्री की अनुमति दी है। ऊर्जा कीमतों में वृद्धि को लेकर भी अमेरिका और यूक्रेन के बीच मतभेद सामने आए हैं।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में एयर इमरजेंसी: एफएए ने हटाई उड़ानों पर लगी देशव्यापी रोक, राउटर ओवरलोड होने से ठप हुआ था सिस्टम

याल्टा सम्मेलन से तुलना
इस प्रस्तावित बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से की जा रही है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ ने युद्ध के बाद यूरोप की व्यवस्था पर महत्वपूर्ण फैसले किए थे। हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस तुलना को खारिज किया है। उनका कहना है कि किसी भी वैश्विक समझौते का आधार आपसी सम्मान और लाभ होना चाहिए, न कि किसी देश पर अपनी इच्छा थोपना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed