फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी, यूपी में भीषण गर्मी से 189 की मौत; सुर्खियां

Sat, 01 Jun 2024 08:17 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 08:17 AM IST
सार

Top News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान शुरू, यूपी में भीषण गर्मी ने 189 की मौत; सु

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान के बाद आज सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से 189 लोगों की मौत हो गई। उधर, विश्व विख्यात फूलों की घाटी को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 June 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव लाइव: अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है...मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 June 2024 Updates On Amar Ujala
भीषण गर्मी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी का कहर : यूपी में थम नहीं रहा मौतों का सिलसिला, 189 लोगों की जान गई
भीषण गर्मी के प्रकोप से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। शुक्रवार को भी लू लगने और गर्मी से प्रदेश में 189 लोगों की मौत हो गई। इनमें शनिवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में तैनात 19 मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी हैं। वहीं, बिहार में भी 10 मतदानकर्मियों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 June 2024 Updates On Amar Ujala
फूलों की घाटी - फोटो : फेसबुक/उत्तराखंड टूरिज्म

उत्तराखंड: आज पर्यटकों के लिए खुल जाएगी विश्व विख्यात फूलों की घाटी
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। सुबह आठ बजे पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया जाएगा। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है। घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंच गए हैं। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 June 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : एएनआई

इस्राइल के नए युद्धविराम प्लान पर बोले बाइडन- इसे स्वीकार करे हमास, यह अच्छा मौका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को हमास के आतंकवादियों से गाजा युद्ध विराम के बदले बंधकों को रिहा करने के इस्राइल के नए प्लान पर सहमत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा संघर्ष को खत्म करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। बाइडन ने कहा कि संघर्ष विराम से मदद उन सभी लोगों तक प्रभावी ढंग से वितरित की जा सकेगी, जिन्हें इसकी जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed