फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden presents new Israel ceasefire plan, calls on Hamas to accept it

US: इस्राइल के नए युद्धविराम प्लान पर बोले बाइडन- इसे स्वीकार करे हमास, यह अच्छा मौका

Sat, 01 Jun 2024 03:08 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 03:08 AM IST
सार

US: राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को हमास के आतंकवादियों से गाजा युद्ध विराम के बदले बंधकों को रिहा करने के इस्राइल के नए प्लान पर सहमत होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
US President Joe Biden presents new Israel ceasefire plan, calls on Hamas to accept it
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को हमास के आतंकवादियों से गाजा युद्ध विराम के बदले बंधकों को रिहा करने के इस्राइल के नए प्लान पर सहमत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा संघर्ष को खत्म करने का यही सबसे अच्छा तरीका है। बाइडन ने कहा कि संघर्ष विराम से मदद उन सभी लोगों तक प्रभावी ढंग से वितरित की जा सकेगी, जिन्हें इसकी जरूरत है। 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसकी इस्राइल के लिए आजीवन प्रतिबद्धता रही है। एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो युद्ध के समय इस्राइल गया है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसने ईरान द्वारा हमला किए जाने पर इस्राइल की रक्षा के लिए सीधे अमेरिकी सेना भेजी थी, मैं आपसे एक कदम पीछे हटने का आह्वान करता हूं। सोचें कि अगर यह क्षण चला गया तो क्या होगा। हम इस अवसर को खो नहीं सकते। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इस्राइल ने अब एक स्थायी युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए एक रोड मैप की पेशकश की है। कल यह प्रस्ताव कतर द्वारा हमास को भेजा गया है।' युद्ध विराम के इस प्रस्ताव के मुताबिक पहले चरण में एक पूर्ण युद्ध विराम होगा। गाजा में आबादी वाले क्षेत्रों से इस्राइल की सेना की वापसी होगी। कुछ बंधकों की रिहाई होगी। फलस्तीनी नागरिक गाजा में अपने घरों में लौट सकेंगे और मानवीय मदद बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में शत्रुता का स्थायी अंत होगा। रिहाई के लिए बंधकों की अदला-बदली होगी। इस्राइली सेना गाजा से हट चुकी होगी। जबकि तीसरे चरण में गाजा के पुनर्निर्माण की योजना होगी। बंधकों के अवशेष उनके परिवारों को लौटाएं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस साल की शुरुआत में एक समझौते में छह हफ्ते के संघर्ष विराम के बदले गाजा में बीमार, बुजुर्ग और घायल बंधकों की रिहाई का आह्नान किया गया था। लेकिन इस समझौता तब टूट गया था, जब इस्राइल ने युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने इनकार कर दिया था और गाजा के दक्षिण शहर राफा में हमले तेज कर दिए। 

हमास ने गुरुवार को कहा कि उसने मध्यस्थों से कहा था कि वह इस्राइल की ओर से जारी आक्रामकता के दौरान किसी भी तरह की वार्ता में भाग नहीं लेगा। हालांकि, अगर इस्राइल युद्ध रोक देता तो वह पूर्ण समझौते के लिए तैयार था, जिसमें बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शामिल थी। 

गाजा युद्ध में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम की व्यस्था करने के लिए मिस्र, कतर और और अन्य लोगों की मध्यस्थता में वार्ता बार-बार रुकी है। दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम के समझौते में प्रगति न होने के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सुलाहकार जेक सुलिवन शुक्रवार को 17 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात करेंगे, जिनके नागरिकों ने हमास ने बंधक बनाया है। 


गाजा में मानवीय स्थिति गंभीर: एंटनी ब्लिंकन
इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गाजा में मानवीय स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि गाजा के भीतर मदद ठीक से वितरित नहीं हो पा रही है। गाजा में प्रवेश करने वाले ट्रकों की संख्या में कापी वृद्धि हुई है। प्राग में पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि उत्तर में क्रॉसिंग को खोलने सहित सकारात्मक बदलाव हुए हैं। लेकिन मदद का वितरण प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed