{"_id":"6af757e5e5342f56da0019dc","slug":"indian-captain-ajay-pant-uk-russia-sanctions-case-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी टैंकर जब्त होते ही भारतीय कैप्टन पर गिरी गाज: ब्रिटेन की अदालत में तीन दिन चली सुनवाई; क्या है विवाद?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी टैंकर जब्त होते ही भारतीय कैप्टन पर गिरी गाज: ब्रिटेन की अदालत में तीन दिन चली सुनवाई; क्या है विवाद?
Sat, 14 Nov 2026 12:03 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:03 AM IST
सार
ब्रिटेन में गिरफ्तार भारतीय कैप्टन अजय पंत के मामले में तीन दिन की सुनवाई पूरी हो गई है। उन पर रूस से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप है। यह मामला इंग्लिश चैनल में जब्त रूसी तेल टैंकर एमवी स्मिर्टोस से जुड़ा है। भारत सरकार उनके परिवार और वकीलों के संपर्क में है। अगली सुनवाई दिसंबर की शुरुआत में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
अजय पंत, भारतीय कैप्टन
- फोटो : @सोशल मीडिया/अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ब्रिटेन में गिरफ्तार भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत के मामले में तीन दिन तक चली सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में जस्टिस रिचर्ड जैकब्स के सामने यह सुनवाई हुई। अजय पंत वीडियो लिंक के जरिये अदालत में पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। अदालत ने फिलहाल सुनवाई की कार्यवाही से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में इस स्तर पर मामले की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकती। अब इस मामले में दिसंबर की शुरुआत में अगली सुनवाई प्रस्तावित है। इसके बाद जनवरी 2027 में भी सुनवाई हो सकती है।
अजय पंत के खिलाफ क्या आरोप?
38 वर्षीय अजय पंत पर रूस से जुड़े पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक, मामला समुद्री रास्ते से कुछ खास तरह के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को तीसरे देशों के बीच पहुंचाने से जुड़ा है। उन पर रूस (सैंक्शंस) (ईयू एग्जिट) रेगुलेशंस 2019 के नियम 46Z9B के तहत आरोप लगाए गए हैं। पंत ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। उनकी ओर से कानूनी फर्म किंग्सले नेपली के वकील और बैरिस्टर पेश हुए, जबकि ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस की तरफ से डंकन एटकिंसन ने पैरवी की।
रूसी तेल टैंकर की जब्ती से कैसे जुड़ा यह मामला?
यह मामला जून 2026 में इंग्लिश चैनल में एक रूसी तेल टैंकर की जब्ती के बाद शुरू हुआ था। ब्रिटिश अधिकारियों ने 14 जून 2026 को रूसी शैडो फ्लीट का हिस्सा बताए गए तेल टैंकर एमवी स्मिर्टोस को जब्त किया था। इसके बाद नेशनल क्राइम एजेंसी ने जांच शुरू की। जांच के आधार पर क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने अजय पंत के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला किया। सीपीएस की मुख्य क्राउन अभियोजक जोआन जेकिमेक ने 15 जून को कहा था कि तेल टैंकर की जब्ती और जांच के बाद रूसी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले में पंत पर मुकदमा चलाया जाएगा। ब्रिटेन की यह इस तरह की पहली कार्रवाई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस्राइल में सरकार बनाने की कवायद तेज: आइजेनकोट ने अरब नागरिकों को लेकर क्या कहा? नेतन्याहू ने भी बदला रुख
अजय पंत की मदद के लिए क्या कर रही है भारत सरकार?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार ब्रिटिश अधिकारियों, अजय पंत के वकीलों और उनके परिवार के संपर्क में है। उच्चायोग के अधिकारी पंत से कई बार मुलाकात कर उनकी सेहत और सुरक्षा का हाल जान चुके हैं। उनके परिवार की मुलाकात कराने में भी मदद की गई है। जायसवाल के मुताबिक, अजय पंत की पत्नी ने उनसे आखिरी बार 9 नवंबर को मुलाकात की थी। भारत सरकार इस मामले में ब्रिटेन के उच्चायोग और वहां के विदेश कार्यालय के भी संपर्क में है। भारत की कोशिश है कि अजय पंत की सुरक्षा और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जा सके।