{"_id":"6af773b6acbf7ff5030b4917","slug":"nvidia-china-chip-export-controversy-why-bessent-blames-lutnick-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप तक पहुंची एनवीडिया विवाद की आंच: कैबिनेट में तकरार, लुटनिक पर भड़के बेसेंट बोले- मैं परेशान हो चुका हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप तक पहुंची एनवीडिया विवाद की आंच: कैबिनेट में तकरार, लुटनिक पर भड़के बेसेंट बोले- मैं परेशान हो चुका हूं
Sat, 14 Nov 2026 02:01 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:01 AM IST
सार
चीन को एनवीडिया की उन्नत चिप मिलने के मामले में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने वाणिज्य विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। विवाद के केंद्र में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड है, जिसने एनवीडिया से चार अरब डॉलर से अधिक की चिप खरीदी हैं। कंपनी की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। अब अमेरिकी सांसद वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से इस मामले में जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
चीन को एनवीडिया की चिप बेचने पर ट्रंप सरकार में घमासान!
- फोटो : @PTI/अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अमेरिका में चीन को एनवीडिया की ताकतवर कंप्यूटर चिप मिलने का मामला अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के भीतर विवाद की वजह बन गया है। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चीन को एनवीडिया की सबसे उन्नत चिप मिलने से रोकने के लिए समय पर कदम नहीं उठाए गए। बेसेंट ने शुक्रवार को सीएनबीसी से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही साफ कर चुके थे कि चीन को एच100 से ज्यादा ताकतवर एनवीडिया चिप नहीं मिलनी चाहिए। इसके बावजूद वाणिज्य विभाग ने जरूरी प्रतिबंध लगाने में देरी की।
चीन को चिप बेचने से रोकने के पक्ष में कौन-कौन से विभाग थे?
बेसेंट के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग, विदेश विभाग, रक्षा विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय कई महीनों से सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल करने के पक्ष में थे। इस सूची में शामिल होने के बाद कंपनी के लिए अमेरिकी तकनीक और संवेदनशील सामान हासिल करना मुश्किल हो सकता था। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी वाणिज्य विभाग की थी।
बेसेंट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'जब राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि चीन को एच100 से ज्यादा उन्नत एनवीडिया चिप नहीं मिलनी चाहिए, तो देरी से मैं परेशान हूं। इस मामले में फैसला लेने का अधिकार वाणिज्य विभाग के पास है। उसकी आंतरिक प्रक्रिया के बारे में आपको उसी विभाग से पूछना होगा।'
विज्ञापन
इस विवाद से एलिस हुआंग का क्या संबंध?
इस पूरे मामले में सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की भूमिका अहम है। कंपनी अपनी वेबसाइट पर एनवीडिया के साथ साझेदारी का प्रमुखता से जिक्र करती है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को कंपनी की पूर्व अधिकारी एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। वहीं, एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच कथित प्रेम संबंधों की खबरें भी सामने आई हैं। इसी विवाद के बीच जेनसन हुआंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चीन ने जासूसी से जुड़े आरोपों को खारिज किया है।
मेगास्पीड पर पिछले साल आरोप लगा था कि उसने एनवीडिया की उन्नत कंप्यूटर चिप अवैध तरीके से चीन भेजी हैं। हालांकि, कंपनी ने दिसंबर में कहा था कि ऐसे निर्यात का कोई सबूत नहीं है। गुरुवार को कंपनी ने फिर कहा कि वह अमेरिकी निर्यात कानूनों का पालन करने को गंभीरता से लेती है और अमेरिकी सरकार के साथ पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने अमेरिका में शरण के दरवाजे किए बंद: अब सुप्रीम कोर्ट में होगी कानूनी लड़ाई, क्या पलटेगा फैसला?
चार अरब डॉलर की चिप का क्या है मामला?
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक पर भी इस मामले में सवाल उठ रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, लुटनिक ने चीन को एनवीडिया की ज्यादा उन्नत चिप बेचने पर सख्त पाबंदी लगाने का विरोध किया था। चीनी कंपनियों को मेगास्पीड जैसी कंपनियों के जरिए एनवीडिया की चिप मिलती रही हैं। मेगास्पीड ने एनवीडिया से चार अरब डॉलर से अधिक की उन्नत चिप खरीदी हैं।
इस मामले में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर जॉन कैनेडी ने लुटनिक से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने ऐसी कंपनी को चार अरब डॉलर से अधिक की उन्नत चिप खरीदने की मंजूरी क्यों दी, जिसकी पूर्व अधिकारी पर जासूसी का संदेह है। कैनेडी ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद ऐसा फैसला कैसे लिया गया। उन्होंने लुटनिक से पत्रकारों के सामने आकर सफाई देने और संसद की सीनेट के सामने पेश होकर जवाब देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर लुटनिक को समन भेजा जाना चाहिए।
अमेरिका चीन को एनवीडिया की ताकतवर चिप क्यों नहीं देना चाहता?
अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल से ही चीन को अपनी सबसे उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाली चिप बेचने पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है। इसका मकसद अमेरिकी कंपनियों को इस तकनीक के क्षेत्र में आगे बनाए रखना और संवेदनशील तकनीक चीन तक पहुंचने से रोकना है। एनवीडिया की चिप कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े मॉडल बनाने और उन्हें चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के बनाए मॉडल भी इसी तरह की कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, चीन कई बार अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में अपने कदम उठा चुका है। ऐसे में अमेरिकी सरकार के सामने यह सवाल बना हुआ है कि चीन पर तकनीकी पाबंदियां कितनी सख्त रखी जाएं। इस विवाद के बीच बेसेंट ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में पिछले सप्ताह लुटनिक से हुई कथित बहस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, अमेरिकी संसद के कई सदस्य लुटनिक से इस मामले में जवाब मांग रहे हैं। वाणिज्य विभाग ने इस पूरे विवाद पर टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों का तत्काल जवाब नहीं दिया।