फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: World famous Valley of Flowers will open for tourists today

Uttarakhand : आज पर्यटकों के लिए खुल जाएगी विश्व विख्यात फूलों की घाटी, सुबह 8 बजे रवाना होगा सैलानियों का दल

Sat, 01 Jun 2024 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 01:15 AM IST
सार

सुबह आठ बजे पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया जाएगा। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है। घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: World famous Valley of Flowers will open for tourists today
फूलों की घाटी - फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। सुबह आठ बजे पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया जाएगा। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है। घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंच गए हैं। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है।

विज्ञापन


घाटी में कई प्रजाति के फूल भी खिलने लग गए हैं। घांघरिया से शनिवार सुबह आठ बजे से पर्यटकों के पहले दल को भेजा जाएगा। पिछले साल घाटी में 13,161 पर्यटक पहुंचे थे। इस साल चारधाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि पर्यटक यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक जाएंगे पर्यटक
फूलों की घाटी उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था नहीं है। पर्यटकों को उसी दिन वापस घांघरिया लौटना होता है। घांघरिया से पर्यटकों को घाटी में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक भेजा जाता है। शाम पांच बजे तक उन्हें वापस आना होता है। भारत के निवासियों के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed