फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी; EVM में कैद हुई 8360 उम्मीदवारों की किस्मत

Sat, 01 Jun 2024 07:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 01 Jun 2024 07:02 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting News: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting Live 7th Charan Chunav 8 States 57 Constituencies Evm Glitch News
LS Polls - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:27 PM, 01-Jun-2024
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि हमारी 295 से अधिक सीटें आएंगी। बीजेपी को 220 और NDA मिलकार 235 सीटे मिलेंगी। ये विश्वास हमें हिंदुस्तान की जनता दे रही है। 
 
विज्ञापन
06:26 PM, 01-Jun-2024
पश्चिम बहंगाल के बशीरहाट में मतदान के बाद अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) और VVPAT मशीन को सील किया।
06:11 PM, 01-Jun-2024
आम चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान समाप्त होने पर भारत निर्वाचन आयोग ने सभी हितधारकों, मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, मीडिया और राजनीतिक दलों को धन्यवाद कहा।
06:04 PM, 01-Jun-2024

आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। आज सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ EVM में 8360 उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो गई।
05:53 PM, 01-Jun-2024

शाम 5 बजे तक कहां-कितना मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान % 5 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25 35.65 42.95 48.86
चडीगढ़ 11.64 25.03 40.14 52.61 62.80
हिमाचल 14.38 31.92 48.63 58.41 66.56
झारखंड 12.15 29.55 46.80 60.14 67.95
ओडिशा 7.69 22.46 37.64 49.77 62.46
पंजाब 9.64 23.91 37.80 46.38 55.20
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02 39.31 46.83 54.00
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10 45.07 58.46 69.89
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 01-Jun-2024
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 5 बजे तक 58.34% मतदान हुआ। बंगाल में सबसे ज्यादा तो बिहार सबसे कम वोटिंग हुई।
05:24 PM, 01-Jun-2024
खरगे का एलान- 295 सीटें जीतेगा विपक्षी गठबंधन
इंडी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने फैसला किया है कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहस में अब कांग्रेस भी शामिल होगा। इससे पहले कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। वहीं इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एलान किया कि विपक्षी गठबंधन देश में 295 सीटें जीतेगा।
04:33 PM, 01-Jun-2024
पांच जून को राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, राष्ट्रपति कैबिनेट मंत्रियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। 
03:57 PM, 01-Jun-2024
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed