फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshata Murty: 'बेहतर खाना बनाते हैं सुनक, मेरी ये आदतें नहीं पसंद', अक्षता ने खोले निजी जिंदगी के बडे़ राज

Tue, 05 Mar 2024 08:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

इंटरव्यू के दौरान अक्षता मूर्ति ने खाना पकाने को लेकर कहा कि रसोई में खुद खाना बनाना मुझे खूब अच्छा लगता है इसके लिए मैं हमेशा उत्साहित रहती हूं, लेकिन खाना पकाने के मामले में सुनक मुझसे बेहतर हैं। वे काफी अच्छा खाना बनाते हैं। इस दौरान सुनक ने कहा कि लेकिन अब वे केवल शनिवार की सुबह का नाश्ता ही बना पाते हैं।

विज्ञापन
Wife Akshata Murty says  Rishi Sunak is the better cook
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की खाना पकाने की कला की तारीफ की है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी कई आदतें उनके पति सुनक को नहीं पसंद हैं। अक्षता मूर्ति ने यह खुलासा पति सुनक के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ग्राजिया मैगजीन के साथ एक संयुक्त इंटरव्यू में किया। इसके साथ ही ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने अपने जीवन के बारे में कई रोचक खुलासे भी किए।


 

Wife Akshata Murty says  Rishi Sunak is the better cook
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA

बेहतर खाना बनाते हैं ऋषि सुनक
इंटरव्यू के दौरान अक्षता मूर्ति ने खाना पकाने को लेकर कहा कि रसोई में खुद खाना बनाना मुझे खूब अच्छा लगता है इसके लिए मैं हमेशा उत्साहित रहती हूं, लेकिन खाना पकाने के मामले में सुनक मुझसे बेहतर हैं। वे काफी अच्छा खाना बनाते हैं। हालांकि देश के पीएम के तौर पर काम में बिजी रहने के कारण उन्हें अब रसोई के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। इस दौरान सुनक ने कहा कि लेकिन अब वे केवल शनिवार की सुबह का नाश्ता ही बना पाते हैं। इंटरव्यू के दौरान सुनक और अक्षता ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों में अधिक सफाई पसंद भी ऋषि सुनक ही हैं।

सफाई पसंद होने के सवाल पर अक्षता मूर्ति ने कहा, ' मुझे सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं है। इसे लेकर सुनक टिप्पणी भी करते हैं। सुनक ने कहा कि अक्षता सुबह उठने के बाद कभी कभी बिस्तर भी साफ नहीं करती। उन्होंने कहा कि इससे मुझसे चिढ़ होती है। सुनक ने कहा कि जब मैं कभी-कभी कार्यालय से फ्लैट पर वापस आता हूं और तब किसी ने उठने के बाद बिस्तर साफ करना या कह करना छोड़ दिया हो तो इससे मुझे चिढ़ होती है। 

Wife Akshata Murty says  Rishi Sunak is the better cook
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

पढ़ाई के दौरान बिस्तर पर खाना खाती थी अक्षता
इंटरव्यू के दौरान अक्षता मूर्ति ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान की भी कुछ यादें साझा की। अक्षता ने बताया कि जब मेरी सुनक से मुलाकाक हुई थी उस समय मेरी कुछ आदतें थी जो सुनक को परेशान करती थी। मूर्ति ने कहा कि जब मैं पढ़ाई कर रही थी उस वक्त मैं खाना बिस्तर पर बैठकर खाती थी। कई बार जब ऋषि सुनक मेरे निवास स्थान पर आते थे तब वे देखते थे कि मेरे बिस्तर पर खाने की प्लेट होती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि वह सुनक की तुलना में व्यवस्थित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Akshata Murty says  Rishi Sunak is the better cook
अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

बच्चों का होमवर्क कराती हैं अक्षता
आगे  उनसे माता-पिता के रूप में बच्चों की परवरिश को लेकर भी सवाल किए गए। इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों बच्चों की मिलकर परवरिश करते हैं। सुनक ने कहा कि बच्चों के होमवर्क का काम अक्षता करती हैं, जबकि उनकी देखभाल के अन्य काम वे करते हैं।  अक्षता ने आगे कहा कि जब स्कूल से जुड़ी चीजों की बात आती है, तो मैं सख्त रुख अपनाती हूं, जैसे उनका होमवर्क पूरा करना या स्कूल से जुड़ा कोई भी काम। 

विज्ञापन
Wife Akshata Murty says  Rishi Sunak is the better cook
अक्षता और ऋषि - फोटो : अमर उजाला

साथ में फ्रेंड्स का एपिसोड देखते हैं सुनक और अक्षता
आगे अक्षता मूर्ति ने कहा कि रोजाना के उनके रूटीन में सुनक से ज्यादा लचीलापन है। वे सुनक की तुलना में ज्यादा व्यायाम कर पाती हैं और किताबें पढ़ने के लिए भी समय निकाल लेती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों सिटकॉम फ्रेंड्स के एपिसोड को साथ में देखते हैं। वहीं, सुनक ने अपने रोजाना के रुटीन के बारे में बताते हुए कहा कि जब मैं घर पहुंचता हूं तो बहुत थक जाता हूं इसलिए फ्रेंड्स का एक एपिसोड देखता हूं और बिस्तर सोने पर चला जाता हूं। उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में केवल एक या दो बार ही बाहर दौड़ने के लिए समय निकाल पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed