फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine War: 'पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए, जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार', डोनाल्ड ट्रंप की टूक

Fri, 24 Jan 2025 08:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है। वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति समझौते के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वह रुकना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं। रूस ने भी ऐसा ही किया। रूस ने और भी ज्यादा सैनिक खोए हैं। उन्होंने 8,00,000 सैनिक खो दिए।

विज्ञापन
Donald Trump On Russia Ukraine War Putin should make deal with Ukraine News in Hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है कि युद्ध रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए, क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमिर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जल्द से जल्द पुतिन से मिलेंगे।



इससे पहले ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष को यूक्रेन में युद्ध खत्म या फिर उच्च टैरिफ समेत कई प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी थी। 20 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले ट्रंप ने बुधवार को अपने स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह बात कही।

Donald Trump On Russia Ukraine War Putin should make deal with Ukraine News in Hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पुतिन को एक समझौता करना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रूस पर प्रतिबंध लगाकर पुतिन को बातचीत करने के लिए मजबूर किया जा सकता है? तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। रूस को एक समझौता करना चाहिए। शायद वे समझौता करना भी चाहते हैं। मुझे लगता है, मैंने जो सुना है, उसके हिसाब से पुतिन मुझसे मिलना चाहेंगे। हम जितनी जल्दी हो सके मिलेंगे। मैं तुरंत मिलूंगा। युद्ध के मैदान में सैनिक मारे जा रहे हैं। इस खून खराबे को रोकना जरूरी है।

Donald Trump On Russia Ukraine War Putin should make deal with Ukraine News in Hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

ट्रंप ने कहा कि अभी जो जंग चल रही है, वह गंभीर है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसे गंभीर हालात अब बने हैं। मेरे पास ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें आप नहीं देखना चाहेंगे। सैनिकों की रोजाना इतनी संख्या में हत्या हो रही है, जितनी हमने दशकों में नहीं देखी। इसलिए जंग रोकना जरूरी है। युद्ध को समाप्त करना ही सभी के लिए अच्छा होगा। यह एक हास्यास्पद युद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump On Russia Ukraine War Putin should make deal with Ukraine News in Hindi
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है। वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति समझौते के लिए बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वह रुकना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं। रूस ने भी ऐसा ही किया। रूस ने और भी ज्यादा सैनिक खोए हैं। उन्होंने 8,00,000 सैनिक खो दिए।

विज्ञापन
Donald Trump On Russia Ukraine War Putin should make deal with Ukraine News in Hindi
Donald Trump - फोटो : PTI

बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेते हुए ट्रंप ने तर्क दिया कि उनके रूसी राष्ट्रपति के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब इस हास्यास्पद युद्ध को खत्म का समय आ गया है! उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही युद्ध विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूस की ओर से अमेरिका और अन्य मित्र देशों को बेची जाने वाली किसी भी चीज पर टैरिफ, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed