Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian goods set gain stronger foothold in US Lower taxes compared to China here what Piyush Goyal had to say

अमेरिका में बढ़ेगा भारतीय सामानों का दबदबा: चीन समेत दूसरे देशों से कम लगेगा टैक्स, जानें क्या बोले पीयूष गोयल

Sun, 15 Nov 2026 03:32 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, । Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2026 03:32 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत भारतीय सामानों को अमेरिकी बाजार में दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क पर प्रवेश देने पर सहमति बनी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने काहिरा में इसकी जानकारी दी। हालांकि, अमेरिका की टैरिफ नीति में बदलाव के कारण समझौते पर बातचीत जारी है।

विज्ञापन
Indian goods set gain stronger foothold in US Lower taxes compared to China here what Piyush Goyal had to say
पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री   - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक अहम सहमति बनी है। अब अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों को दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीह मिलेगी। इसके तहत भारतीय उत्पादों पर उन देशों की तुलना में कम आयात शुल्क लगाया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ट्रंप और मोदी के बीच पहले ही बन चुकी है सहमति
पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ महीने पहले ही इस मुद्दे पर सहमति बन गई थी। दोनों नेताओं ने व्यापक व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनने का एलान भी किया था। गोयल के मुताबिक, इस समझौते में यह तय हुआ था कि भारत को अमेरिकी बाजार में अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क के साथ व्यापार करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


फरवरी में तैयार हुई थी समझौते की रूपरेखा
भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था। इस पर पहले ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद थी, लेकिन अमेरिका की टैरिफ नीति में बदलाव के चलते बातचीत आगे बढ़ानी पड़ी। हाल ही में एक अधिकारी ने भी बताया था कि अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत भारत को दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देने का भरोसा दिया है। दोनों देश चालू वित्त वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ नीति पर टिकी निगाहें
अधिकारी के मुताबिक, अभी यह देखना होगा कि अमेरिका अपना नया टैरिफ ढांचा किस तरह तैयार करता है। पहले चरण के साथ-साथ व्यापक व्यापार समझौते पर भी बातचीत जारी है। भारतीय सामानों को वास्तव में कितना फायदा मिलेगा, यह अंतिम रूप से तय होने वाली टैरिफ व्यवस्था पर निर्भर करेगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को रद्द कर दिया है। यही शुल्क भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता का एक प्रमुख आधार था। इसके बाद अमेरिका ट्रेड एक्ट के प्रावधानों के तहत नए टैरिफ ढांचे के विकल्प तलाश रहा है।

भारत और मिस्र मिलकर बढ़ाएंगे कारोबार
पीयूष गोयल इन दिनों भारत और मिस्र के बीच व्यापार तथा निवेश बढ़ाने के मकसद से दो दिवसीय दौरे पर काहिरा में हैं। उन्होंने कहा कि भारत और मिस्र की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि पूरक हैं। मिस्र की कई जरूरतें भारत पूरी कर सकता है, जबकि भारत भी मिस्र से कई जरूरी चीजें मंगा सकता है। सेवा क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर कारोबार बढ़ा सकते हैं। गोयल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच स्टार्टअप, रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अफ्रीका बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2023 में जी-20 की मेजबानी की थी। इसी दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का सदस्य बनाया गया, जिसकी अफ्रीकी देशों ने सराहना की।

अफ्रीका के साथ रिश्ते मजबूत करने में अहम होगा मिस्र
गोयल ने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने में मिस्र की भूमिका बेहद अहम है। मिस्र अफ्रीका तक पहुंचने के लिए भारत का प्रवेश द्वार बन सकता है। दोनों देशों के मंत्रियों, सरकारों और कारोबारी जगत के बीच बढ़ता संपर्क इस रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान मिस्र के समकक्ष मंत्रियों के साथ कई बैठकें होंगी। वह मिस्र के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच आमने-सामने की बैठकें हो रही हैं, ताकि नई साझेदारियां बनाई जा सकें।


ये भी पढ़ें: इस्राइल का दावा: हमास के शीर्ष कमांडर को किया ढेर, हवाई हमले में रफाह ब्रिगेड के प्रमुख की मौत

भारत में निवेश करना चाहते हैं मिस्र के कारोबारी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस दौरे के दौरान कुछ अहम घोषणाएं भी हो सकती हैं। भारत और मिस्र के बीच वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं के कारोबार में भी बड़ी बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। दोनों देश एक-दूसरे के यहां निवेश को बढ़ावा देंगे। गोयल के अनुसार, मिस्र के एक बड़े कारोबारी समूह ने भारत में निवेश के लिए सात से आठ क्षेत्रों में दिलचस्पी दिखाई है। इनमें शिक्षा और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और मिस्र की साझेदारी तेजी से आगे बढ़ेगी और दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed