Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Emergency Movie Controversy UK MP Condemns ‘Emergency’ Film Screening Disruption by ‘Khalistani Terrorists’
{"_id":"6792f681a073057b69025cea","slug":"uk-mp-condemns-emergency-film-screening-disruption-by-khalistani-terrorists-know-all-about-it-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानियों की करतूत: ब्रिटेन में कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग पर बवाल; ब्रिटिश सांसद ने की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खालिस्तानियों की करतूत: ब्रिटेन में कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग पर बवाल; ब्रिटिश सांसद ने की निंदा
पीटीआई, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:40 AM IST
सार
सांसद बॉब ब्लैकमैन उत्तर-पश्चिम लंदन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करते हैं। इसी इलाके के लोगों को नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों ने धमकी दी। आतंकी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में फर्जी तरीके से घुस आए थे।
ब्रिटेन में फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान खालिस्तानी आतंकियों ने दर्शकों को डराया धमकाया। दरअसल, लंदन में कई जगह फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म देख रहे लोगों को धमकी दी। इसे लेकर विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ने ब्रिटेन के गृह सचिव से मामले में दखल देने की मांग की है। दरअसल, सांसद बॉब ब्लैकमैन उत्तर-पश्चिम लंदन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करते हैं। इसी इलाके के लोगों को नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों ने धमकी दी। आतंकी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में फर्जी तरीके से घुस आए थे।
बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि फिल्म 'इमरजेंसी' को कई विवादों का सामना कर पड़ रही है। इसकी स्क्रीनिंग में भी अड़चने डाली जा रही हैं। फिल्म देखने पहुंचे लोगों को धमकाया जा रहा है। वॉल्वरहैम्प्टन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेन्स और मैनचेस्टर से ऐसी खबरें सामने आई हैं। इसकी वजह से व्यू और सिनेवर्ल्ड सिनेमा चेन ने ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाने का फैसला किया है।
2 of 6
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
ब्लैकमैन ने संसद में कहा, 'रविवार को मेरे निर्वाचन क्षेत्र के कई लोग हैरो व्यू सिनेमा में 'इमरजेंसी' फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जुटे। उन्होंने टिकट खरीदे और अंदर गए। फिल्म की स्क्रीनिंग के लगभग 30 या 40 मिनट बाद नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादी थिएटर में घुस आए। उन्होंने दर्शकों को धमकाया और स्क्रीनिंग को जबरन रोकने की कोशिश की।
3 of 6
फिल्म इमरजेंसी में कंगना
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत विवादास्पद है। मैं इसकी विषय-वस्तु पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और अन्य सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के इस फिल्म को देखने और इस पर निर्णय लेने के अधिकार का बचाव करता हूं। फिल्म में उस दौरा को दिखाया गया है, जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर और कंगना
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
सांसद ने कहा कि ब्रिटेन में कुछ लोगों का मानना है कि यह सिख विरोधी फिल्म है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को खुद ही निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए और ऐसे गुंडों से डरना नहीं चाहिए, जो फिल्में देखने के लोकतांत्रिक अधिकारों को बाधित करना चाहते हैं। क्या हमें अगले सप्ताह गृह सचिव यवेट कूपर से एक बयान मिल सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसा क्या किया जाए कि जो लोग ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं, जिसे सेंसर ने पास किया है, वे शांति और सद्भाव के साथ ऐसा कर सकें? मैं सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकार का पूरी तरह से बचाव करता हूं, लेकिन देखने में बाधा डालने का नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रशंसकों को पसंद आ रहा है इमरजेंसी में कंगना का लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने लेबर पार्टी सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि ब्लैकमैन ने स्वतंत्र अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के अधिकार के बीच संबंध के बारे में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मामला उठाया है। पॉवेल ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से सुनिश्चित करूंगी कि वह और पूरा सदन उनके द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपडेट जुटाए और सरकार तक पहुंचाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।