फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year: हॉन्गकॉन्ग में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी तो गाजा में तबाही, जानें कहां कैसे हुई नए साल की शुरुआत

Mon, 01 Jan 2024 10:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

दुनियाभर में लोग उत्सव मना रहे हैं और नए साल का लुफ्त उठा रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक ऐसी भी जगह है, जहां के लोग खाना और आश्रय ढूंढ रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर में किस तरह से 2023 को विदाई दी गई और नए साल का जश्न मनाया गया।
 

विज्ञापन
new year 2024 celebration in the world, photos around the world people celebrating 1 january
जानें कहां कैसे हुई नए साल की शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 विदा हो गया है और नए साल 2024 का आगाज हो गया है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। दुनिया में जैसे ही रात के 12 बजे लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी और जमकर सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। कई जगह आतिशबाजी हुई और लोगों में काफी उत्साह नजर आया। दुनियाभर में लोग उत्सव मना रहे हैं और नए साल का लुफ्त उठा रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक ऐसी भी जगह है, जहां के लोग खाना और आश्रय ढूंढ रहे हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर में किस तरह से 2023 को विदाई दी गई और नए साल का जश्न मनाया गया।

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल

new year 2024 celebration in the world, photos around the world people celebrating 1 january
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल 2024 का स्वागत - फोटो : एएनआई

कुछ देशों में भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का स्वागत किया गया। भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मनाया गया। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह पांच मिनट तक चली। बता दें, इसके लिए छह महीने पहले से तैयारी की जा रही थी।

हॉन्गकॉन्ग में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी

new year 2024 celebration in the world, photos around the world people celebrating 1 january
हॉन्गकॉन्ग में सबसे बड़ी आतिशबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल पर हॉन्गकॉन्ग में अब तक की सबसे बड़ी आतिशबाजी हुई। यहां ‘न्यू ईयर न्यू लीजेंड’ थीम पर 12 मिनट तक आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हाईराइज बिल्डिंग्स की छतों से भी एकसाथ आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिडनी के हार्बर ब्रिज का देखने लायक नजारा

new year 2024 celebration in the world, photos around the world people celebrating 1 january
हार्बर ब्रिज का देखने लायक नजारा - फोटो : सोशल मीडिया

बात करते हैं सिडनी की। यहां के प्रसिद्ध हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास भी ऑकलैंड के स्काई टॉवर जैसा नजारा देखने को मिला। हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास 12 मिनट चली आतिशबाजी के दौरान पटाखे जलाए गए। इसकी तैयारियां 15 महीने से की जा रही थी।

विज्ञापन

गाजा पट्टी में तबाही का मंजर

new year 2024 celebration in the world, photos around the world people celebrating 1 january
गाजा पट्टी में तबाही का मंजर - फोटो : सोशल मीडिया

हमास और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध से गाजा पट्टी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। ऐसे में नया साल लोगों के लिए कुछ ज्यादा तो नहीं पर थोड़ी बहुत ही राहत की उम्मीद लेकर आया है। जहां एक तरफ कुछ देशों में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, तो वहीं यहां के लोग आश्रय, भोजन और पानी खोजने में व्यस्त थे। इस्राइल के हमले में अपने लोगों और घर को खोने वाले एक अधेड़ उम्र के फलस्तीनी अबू अब्दुल्ला अल-आगा ने कहा कि 2024 में मैं अपने घर के मलबे में वापस जाना चाहता हूं, एक तंबू लगाना चाहता हूं और वहां रहना चाहता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed