फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में नए साल की दस्तक, आतिशबाजी के साथ लोगों ने मनाया जश्न; देखें तस्वीरें

Sun, 31 Dec 2023 09:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 Dec 2023 09:46 PM IST
सार

New Year 2024: नए साल 2024 के स्वागत के लिए जश्न मनाया दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। कई देशों में नया साल शुरू होने के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नववर्ष ने दस्तक दी है।

यह भी पढ़ें- Astrology 2024: आप सभी के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? पढ़ें संपूर्ण भविष्यफल 2024

विज्ञापन
New Year 2024 arrives in New Zealand and Australia, people celebrated with fireworks; see photos
नए साल के आगमन पर ऑकलैंड में अतिशबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल 2024 के स्वागत के लिए जश्न मनाया दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। कई देशों में नया साल शुरू होने के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नववर्ष ने दस्तक दी है। ऑकलैंड में लोगों ने आकर्षक लाइटिंग और अतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया। 

New Year 2024 arrives in New Zealand and Australia, people celebrated with fireworks; see photos
न्यूजीलैंड में नए साल के आगमन पर अतिशबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय समय के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड में नया साल मनाया गया। इसके दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हुआ। ऑकलैंड में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और दस सेकंड के काउंट डाउन के साथ स्काई टावर पर अतिशबाजी हुई। 

New Year 2024 arrives in New Zealand and Australia, people celebrated with fireworks; see photos
सिडनी - फोटो : सोशल मीडिया
नए साल के साथ ही ऑकलैंड के स्काई टावर पर अतिशबाजी देखी गई। इसी तरह सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास ऐसा ही आकर्षक नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 arrives in New Zealand and Australia, people celebrated with fireworks; see photos
सिडनी। - फोटो : सोशल मीडिया

एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास करीब 12 मिनट तक अतिशबाजी चली। इस दौरान 8.5 टन पटाखे जलाए गए। यहां दस लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए।  

विज्ञापन
New Year 2024 arrives in New Zealand and Australia, people celebrated with fireworks; see photos
नए साल का जश्न - फोटो : सोशल मीडिया

इस कार्यक्रम को देखने के लिए कई घंटों पहले से ही भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी, ताकि उन्हें सुविधाजनक जगह मिल सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed