Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: California Commutes Death Sentences of 548 Inmates to Life in Prison; Why Trump Call Threat to Justice

अमेरिका: कैलिफोर्निया के 548 कैदियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, ट्रंप भड़के; फैसले को क्यों बताया खतरा?

Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने राज्य के 548 मृत्युदंड पाने वाले कैदियों की सजा बिना पैरोल के उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे न्याय व्यवस्था के लिए आपदा बताया है। इस फैसले से कई कुख्यात हत्यारों को भी फांसी नहीं होगी। आखिर न्यूसम ने यह कदम क्यों उठाया और क्या ट्रंप इस फैसले को पलटवा पाएंगे? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
US: California Commutes Death Sentences of 548 Inmates to Life in Prison; Why Trump Call Threat to Justice
अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर विवाद क्यों बढ़ा है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम आमने-सामने आ गए हैं। न्यूसम ने राज्य की मृत्युदंड पाने वाले सभी 548 कैदियों की सजा को बिना पैरोल के उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। यानी इन कैदियों को अब फांसी नहीं दी जाएगी और वे जेल से रिहा भी नहीं हो सकेंगे। इस फैसले पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अमेरिका में न्याय व्यवस्था के लिए बड़ी आपदा बताया और उम्मीद जताई कि इस फैसले को पलट दिया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रंप ने न्यूसम के फैसले पर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कैलिफोर्निया के गवर्नर की आलोचना की। ट्रंप ने न्यूसम को निशाना बनाते हुए लिखा कि उन्होंने कैलिफोर्निया के मृत्युदंड पाने वाले 563 कैदियों की फांसी रोक दी है। उन्होंने इन कैदियों को बेहद क्रूर हत्यारा बताया। ट्रंप का कहना है कि बार-बार हत्या करने के दोषियों को ऐसी राहत मिलने से न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के परिजनों की हत्या हुई है, वे इस फैसले से बेहद दुखी हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस फैसले को अदालत या किसी अन्य प्रक्रिया के जरिए पलटा जाएगा।
विज्ञापन


गेविन न्यूसम ने मृत्युदंड खत्म करने का फैसला क्यों लिया?
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने गुरुवार को घोषणा की थी कि राज्य में मृत्युदंड पाने वाले सभी 548 कैदियों की सजा को बिना पैरोल के उम्रकैद में बदला जाएगा। इसका मतलब है कि इन कैदियों को जीवनभर जेल में रहना होगा और उन्हें पैरोल पर बाहर आने का मौका नहीं मिलेगा। न्यूसम ने कैलिफोर्निया के लोगों के नाम जारी खुले पत्र में कहा कि निर्वाचित पद पर रहते हुए वह करीब तीन दशक से सरकारी तौर पर फांसी दिए जाने का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने करीब आठ साल पहले राज्य में फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। कैलिफोर्निया में लगभग दो दशक से किसी कैदी को फांसी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन कैदियों की सजा बदली जाएगी और क्या प्रक्रिया बाकी है?

  • कैलिफोर्निया में मृत्युदंड पाने वाले 548 कैदियों की सजा उम्रकैद में बदली जानी है।
  • कैलिफोर्निया में अमेरिका के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक मृत्युदंड पाने वाले कैदी हैं।
  • इनमें सीरियल किलर रैंडी क्राफ्ट शामिल है, जिसे दक्षिणी कैलिफोर्निया का गला घोंटने वाला हत्यारा कहा जाता है।
  • चार्ल्स एनजी को 1980 के दशक में 11 लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था।
  • रिचर्ड एलन डेविस ने 1993 में 12 साल की पॉली क्लास का अपहरण कर उसकी हत्या की थी।
  • 382 कैदियों की सजा बदलने के लिए कैलिफोर्निया सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा और मंजूरी अभी बाकी है।
  • इन कैदियों पर एक से अधिक गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि है।


अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर विवाद क्यों बढ़ा है?
अमेरिका में मृत्युदंड को लेकर हाल के दिनों में बहस तेज हुई है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को फांसी देने की कोशिश नाकाम रही थी। उसे पेंटोबार्बिटल दवा की दो खुराक दिए जाने के बाद भी उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद टेनेसी ने बाकी निर्धारित फांसियों पर रोक लगा दी। हालांकि, दूसरे राज्यों में फांसी रोकने की मांग वाली याचिकाओं को अदालतों ने खारिज कर दिया। गुरुवार को ही अमेरिका में तीन लोगों को घातक इंजेक्शन देने की योजना थी। इनमें फ्लोरिडा और अलबामा के दो कैदी शामिल थे, जबकि इससे पहले इंडियाना में एक कैदी को फांसी दी गई थी। ऐसे माहौल में न्यूसम का फैसला मृत्युदंड को लेकर चल रही बहस के बीच आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed