{"_id":"587c709f4f1c1b3503efeb86","slug":"flashback-this-heroine-left-bollywood-at-the-peak-of-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : इंडस्ट्री से एकाएक गायब हुई थी ये हीरोइन, कुमार सानू से अफेयर के उड़े थे किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : इंडस्ट्री से एकाएक गायब हुई थी ये हीरोइन, कुमार सानू से अफेयर के उड़े थे किस्से
Tue, 17 Jan 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jan 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था।
FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल
2 of 5
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल
3 of 5
लेकिन बेहद ही कम लोग जानते हैं कि मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम गायक कुमार सानू के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन बात तब बढ़ गई जब कुमार सानू की बीवी ने तलाक लेने का फैसला किया और उसके लिए मीनाक्षी को जिम्मेदार माना गया। लेकिन इस पर मीनाक्षी ने चुप्पी ही साधे रखी जिससे उन अफवाहों को और बल मिला जिनमें कहा गया कि उनकी वजह से कुमार सानू का तलाक होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल
4 of 5
- फोटो : thebridalbox.com
हालांकि बाद में कुमार सानू की जिंदगी में सब ठीक हो गया और मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी इस पर बाद में कोई सफाई नहीं दी। इसके बाद अचानक ही मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और साल 1997 में उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली।
विज्ञापन
FlashBack : कई हिट फिल्में देकर ये हीरोइन अचानक ही हो गई गायब, कुमार सानू के प्यार में थी पागल
5 of 5
- फोटो : Twitter
उनकी पिछली फिल्म 1996 में आई 'घातक' थी। शादी करने और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मीनाक्षी अब यूएस में रह रही हैं और वहां डांस सिखाती हैं और उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें तकरीबन 21 साल हो गए हैं और फिल्मों में वापस आने का उनका कोई मन नही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।