फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों का संघर्ष हुआ सफल, तस्वीरों में देखें आज के 10 बड़े अपडेट

Tue, 28 Nov 2023 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक कभी भी बाहर निकाले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Workers struggle on the verge of success
सुरंग से बाहर लाए गए श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को एक-एक  करके बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू अभियान के 16 दिन बीत चुके हैं आज 17वें दिन मजदूरों को बाहर निकालने  में सफलता मिली है। ऑगर मशीन के फंस जाने के बाद रेस्क्यू टीमों ने रैट होल माइनिंग का सहारा लिया। रैट माइनर टीमों ने वहीं से मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू की थी जहां ऑगर मशीन ने काम छोड़ा था। 


 

Uttarkashi Tunnel Rescue Workers struggle on the verge of success
मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान - फोटो : अमर उजाला

दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें बचाव कार्य में लगे मशीन ऑपरेटरों से लेकर केंद्र व राज्य के कई बड़े अधिकारी और पूर्व अफसर भी सूत्रधार रहे।

 

सुरंग के अंदर पहुंचे सीएम

Uttarkashi Tunnel Rescue Workers struggle on the verge of success
सुरंग के अंदर पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सुरंग के अंदर जाकर बाहर निकले हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग के अंदर दाखिल हुए हैं। सुरंग के अंदर ड्रिलिंग करने वाली ऑगर मशीन के ऑपरेटर शंभू मिश्रा ने बताया कि एक बजकर 50 मिनट पर जब पाइप आर-पार हुआ तो अंदर फंसे मजदूर खुशी से झूम उठे। उन्होंने हाथ हिलाकर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने बौखनाग मंदिर में की पूजा

Uttarkashi Tunnel Rescue Workers struggle on the verge of success
- फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी की सिलक्यारासुरंग में सफलतापूर्वक पाइप डालने पर सीएम धामी ने रेस्क्यू टीमों को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा बाबा बौखनाग जी की असीम कृपा रही। करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन

पांच बजे तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान

Uttarkashi Tunnel Rescue Workers struggle on the verge of success
पांच बजे तक पूरा हो सकता है बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा, सुरंग में अब दो से तीन मीटर ड्रिलिंग ही बची है। हम शाम पांच बजे तक कुछ परिणाम देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed