फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic on Kandari motorway has been stalled for four days.

Uttarkashi News: कंडारी मोटर मार्ग पर चार दिन से आवाजाही ठप

Sun, 30 Aug 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 30 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Kandari motorway has been stalled for four days.
लगातार पहाड़ी दरकने से हो रही है दिक्कत, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। चार दिन से बंद सारी गाड़ कण्डारी मोटर मार्ग पर आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। रविवार को भी राजमार्ग निर्माण खंड की दो पोकलेन मशीनें दिनभर कार्य में जुटी रही लेकिन ऊपर से लगातार दरक रही पहाड़ी से लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके चलते ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
सारी गाड़ के समीप यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य से जुलाई माह में कण्डारी मोटरमार्ग का एक हिस्सा धंस गया था जिसे आज तक नहीं सुधारा गया। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होने पर भी मोटर मार्ग कई दिनों तक बाधित हो रहा है। पिछले चार दिनों से सारी गाड़ कण्डारी मोटर मार्ग पूरी तरह से बंद है जिससे काश्तकार न तो नकदी फसल मंडी पहुंच पा रहे हैं और न ही गांव में उत्पादित दूध कलेक्शन सेंटर तक पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन राजमार्ग निर्माण खण्ड की दो पोक लेन मशीनें मोटर मार्ग खोलने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, मार्ग न खुलने से क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग मोटर मार्ग के स्थायी समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक चौड़ीकरण के लिए काटी गई सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं हो जाता है, गोडर पट्टी के 27 गांव की लाइफ लाइन कण्डारी मोटर मार्ग पर जारी भूस्खलन की वजह से इसी तरह परेशानी आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बहुगुणा, अर्जुन नौटियाल, सोबत राणा आदि लोगों का कहना है कि मोटर मार्ग सुधार का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द मार्ग नहीं खुला तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed