फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunnel Rescue: सच हुई बाबा बौखनाग के पश्वा की 'भविष्यवाणी', मजदूरों के बाहर निकलने को लेकर दिया था ये वचन

Tue, 28 Nov 2023 03:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Nov 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Prediction of Pasha of Baba Baukh Nag came true workers came out safely
बाबा बौखनाग की डोली - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग पर 12 नवंबर से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर चर्चा में आए क्षेत्र के आराध्य देव बाबा बौखनाग की भविष्यवाणी आज सही साबित हुई।

 

आए दिन मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयासों को झटका लगते देख विगत रोज सुरंग से जुड़े अधिकारी, स्थानीय लोग बाबा बौखनाग के थान स्थान भाटिया गांव पहुंच मजदूरों को सही सलामत निकालने की अर्जी लगाते हुए मनौती मांगी थी।

 जिस पर बौख के पश्वा ,माली, संजय डिमरी ने वचन दिया था कि अगले तीन दिन में सुंरग में फंसे मजदूर सुरक्षित निकाल लिए जाएंगे। इस बीच न कोई अड़चन आएगी और आज ठीक तीसरे दिन मजदूरों को बाहर निकलने का रास्ता हुआ साफ।

Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी ने रेस्क्यू टीमों को दी बधाई, कहा-बाबा बौखनाग की रही असीम कृपा

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Prediction of Pasha of Baba Baukh Nag came true workers came out safely
बाबा बौखनाग - फोटो : अमर उजाला

इधर, सिलक्यारा सुरंग से जुड़े लोगों ने बाबा बौखनाग देवता के माली को लेने के लिए वाहन भेजा, ताकि सुरंग से बाहर निकलने वालें मजदूरों के ऊपर बाबा बौखनाग देवता के कहे अनुसार पूजा अर्चना की जा सकें। 

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Prediction of Pasha of Baba Baukh Nag came true workers came out safely
बौखनाग देवता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बाबा बौखनाथ सिलक्यारा सहित क्षेत्र की तीन पट्टियों के ईष्ट देव हैं। यहां नागराज का मंदिर है। यहां बाबा बौखनाग की ही पूजा-अर्चना की जाती है। बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Prediction of Pasha of Baba Baukh Nag came true workers came out safely
सिलक्यारा में सुरंग - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का कहना है कि जहां सिलक्यारा सुरंग का निर्माण किया गया है। उसके निकट देवता का मंदिर बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में निर्माण में लगी कंपनी ने मंदिर नहीं बनाया। ग्रामीणों का मानना है कि देवता की नाराजगी के कारण ही यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Prediction of Pasha of Baba Baukh Nag came true workers came out safely
सीएम धामी ने बौखनाग मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला

अभियान के दौरान हर दिन लोग बाबा बौखनाग की पूजा अर्चना करते रहे। वहीं, उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में सफलतापूर्वक पाइप डालने पर सीएम धामी ने रेस्क्यू टीमों को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा बाबा बौखनाग जी की असीम कृपा रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed