रुड़की में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
रुड़की में दिनदहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों भूना, मौत
मंगलवार को रुड़की में मंगलौर के ताशीपुर में भाजपा नेता राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब दो बजे दो बाइकसवार बदमाश राज सिंह के घर में घुसे और उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
रुड़की में दिनदहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों भूना, मौत
परिजन राज सिंह को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की धड़पकड़ के लिए देहात में चेकिंग की जा रही है।
रुड़की में दिनदहाड़े बीजेपी नेता को गोलियों भूना, मौत
4 of 4
राज सिंह
- फोटो : file photo
मृतक राज सिंह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। उन्होंने पिछले पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ा था। पुलिस पुरानी रंजिश को आधार मानकर मामले की जांच कर रही है।