फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में तांडव: 'आज से नहीं बिकेगी बिरयानी... सिर्फ चलेगा हिंदुस्तानी', मैसेज वायरल होने के बाद जुटी भीड़

Thu, 01 May 2025 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 May 2025 09:22 AM IST
सार

नैनीताल में उपद्रवियों ने जब घरों पर पत्थर फेंके तो पुलिस को लाठियां चलानी पड़ गईं। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। तभी कुछ भीड़ कम हुई। शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Nainital Crime News Biryani Ban Sparks Uproar Only Hindustani Food from Today' Message Goes Viral
Nainital uproar - फोटो : संवाद
नैनीताल में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर जमकर बवाल हुआ। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा। बालिका से दुष्कर्म की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर जमा हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 


नैनीताल में गाड़ी पड़ाव में घरों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। तभी कुछ भीड़ कम हुई। हालांकि पुलिस के लाठी चलाने पर कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे और दोबारा कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए।
Nainital Crime News Biryani Ban Sparks Uproar Only Hindustani Food from Today' Message Goes Viral
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
हिंदूवादी संगठन ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। 
 
Nainital Crime News Biryani Ban Sparks Uproar Only Hindustani Food from Today' Message Goes Viral
दुकानों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद
वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे 
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Crime News Biryani Ban Sparks Uproar Only Hindustani Food from Today' Message Goes Viral
वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद
500 मीटर तक फैलाते रहे अराजकता 
उग्र भीड़ ने 500 मीटर तक अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे। 
विज्ञापन
Nainital Crime News Biryani Ban Sparks Uproar Only Hindustani Food from Today' Message Goes Viral
विरोध के बीच तोड़ी दुकानें - फोटो : संवाद
दहशत में आ गए लोग 
गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ यहां से भागी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed