{"_id":"6afa135076170ccb4c0b4eda","slug":"the-road-has-not-been-repaired-goods-are-being-transported-by-horses-and-mules-nainital-news-c-418-1-shld1006-11892-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क नहीं सुधरी, घोड़े-खच्चर से ढो रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क नहीं सुधरी, घोड़े-खच्चर से ढो रहे सामान
Mon, 16 Nov 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं-पतलोट मुख्य मोटर से लिंक गलनी-जामनी हल्का मोटर मार्ग का पांच साल बाद भी सुधारीकरण नहीं हुआ जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए घोड़े-खच्चरों में एक चक्कर के 200 से 300 रुपये देने पड़ रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल बर्गली ने बताया कि लिंक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए पंचायती राज निदेशालय, डीएम, सीडीओ और आपदा प्रबंधन सचिव से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुमाऊं कमिश्नर की ओर से भी निर्देश डीएम को देने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा 24 जुलाई 2024 को तत्कालीन डीएम ने गलनी जामनी लिंक मोटर मार्ग को पक्का सीसी मार्ग में निर्माण करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को दिए थे और डीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया था। उन्होंने डीएम ललित मोहन रयाल से अधूरे लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए बजट जारी करने की मांग की है। संवाद