{"_id":"6afa1311386b20405b0bfcbb","slug":"work-on-multi-storey-parking-worth-rs-38-crore-stalled-in-ramnagar-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-11879-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में 38 करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में 38 करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग का काम ठप
Mon, 16 Nov 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। शहर को जाम और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होते ही ठप हो गया है। पुरानी तहसील परिसर में 38,57,64,000 रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। काम रुकने के बाद अब उसी स्थान पर मिट्टी डालकर फिर से अस्थायी पार्किंग शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रही पार्किंग में 343 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। साथ ही परिसर में 16 दुकानें भी बनेंगी। शहर में लगातार बढ़ते वाहनों के कारण इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
बीते दिनों पार्किंग निर्माण के लिए पुरानी तहसील परिसर में मशीनें लगाकर काम शुरू किया गया था। इस दौरान परिसर से मिट्टी निकालकर बसपोर्ट में भरान के लिए भेजी गई। भाजपा नेताओं ने भी इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया था। बसपोर्ट में मिट्टी पहुंचने के बाद पुरानी तहसील परिसर में पार्किंग निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पाया। काम ठप होते ही उस स्थान पर फिर से अस्थायी पार्किंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कोट-
संबंधित भूमि पर बिजली के कुछ पोल मौजूद हैं। जिन्हें स्थानांतरित करने के लिए ऊर्जा निगम को धनराशि दे दी गई है। पोल हटते ही इस कार्य को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। - दिवाकर बडोनी, अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था, पेयजल निगम
कोट-
निर्माण कार्य को रोका जाना गलत है। बिजली के पोल को छोड़कर अन्य कार्य क्यों नहीं किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी संबंधित ठेकेदार और कार्यदायी संस्था से ली जाएगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। - गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर