फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में तांडव: वाहन गिराए... घरों के तोड़े शीशे, उपद्रवियों के हवाले रहीं प्रमुख सड़कें; जानिए कब क्या हुआ

Thu, 01 May 2025 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 May 2025 09:21 AM IST
सार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गई। धार्मिक स्थल के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। तीन घंटे बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Nainital uproar Vehicles toppled glass broken of houses rioters created a ruckus on main roads
दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते गुस्साए लोग - फोटो : संवाद
नैनीताल में बालिका से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। पिछले कुछ समय से तमाम कारणों से गुस्साए लोगों में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद जबर्दस्त गुस्सा भरा हुआ था। इसलिए भीड़ ने उपद्रव के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम हुई। पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई तो लोगों को इसकी भनक लगी। धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। 
Nainital uproar Vehicles toppled glass broken of houses rioters created a ruckus on main roads
कोतवाली के सामने उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
धार्मिक स्थल पर किया पथराव
ज्यों-ज्यों रात बढ़ने लगी, मामला और गर्म होने लगा। भीड़ धीरे-धीरे अराजक होती गई और बाजार में हर तरफ तोड़फोड़ दिखने लगी। दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान लोग पहलगाम की घटना को लेकर भी नारेबाजी करने लगे। कहा कि अराजकतत्त्व उनके शहर की फिजा खराब कर रहे हैं। धार्मिक स्थल पर पथराव भी किया गया। 
Nainital uproar Vehicles toppled glass broken of houses rioters created a ruckus on main roads
वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद
वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे 
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital uproar Vehicles toppled glass broken of houses rioters created a ruckus on main roads
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
500 मीटर तक फैलाते रहे अराजकता 
उग्र भीड़ ने 500 मीटर तक अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे। 
विज्ञापन
Nainital uproar Vehicles toppled glass broken of houses rioters created a ruckus on main roads
नैनीताल में घटना के बाद तल्लीताल कोतवाली में हंगामा करते संगठन के लोग और अन्य - फोटो : संवाद
दहशत में आ गए लोग 
गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ यहां से भागी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed