फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के लिए वरदान बनीं अमरीकी 'चाची'

Wed, 20 Apr 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
dehradun police horse shaktiman treatment
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार - फोटो : bbc

देहरादून में 14 मार्च को बीजेपी के एक रैली के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े की खैरियत पूछने के लिए पुलिस लाइन में आजकल लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस वालों के साथ ही अमरीकी महिला ने शक्तिमान के इलाज में काफी मदद की। स्‍थानीय लोग इस महिला को 'चाची' कहकर बुला रहे हैं।

Trending Videos

पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के लिए वरदान बनीं अमरीकी 'चाची'

dehradun police horse shaktiman treatment
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार - फोटो : bbc

बीजेपी की रैली में घायल हुए शक्तिमान की एक टांग को काटना पड़ा था, क्योंकि चोट की वजह से गैंगरीन हो गया था। जिसके बाद शक्तिमान को नकली टांग लगाई गई है। इसके सहारे शक्तिमान खड़ा तो हो गया है, लेकिन अब वो कभी पुलिस ड्यूटी नहीं कर पाएगा। देहरादून पुलिस लाइन में हर कोई प्यार से पशुप्रेमी अमरीकी महिला जैमी वैग़न को 'चाची' कहकर पुकारता है।

पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के लिए वरदान बनीं अमरीकी 'चाची'

dehradun police horse shaktiman treatment
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार - फोटो : bbc

पुलिस लाइन में शक्तिमान के लिए नया टिन शेड बनाया गया है। दो-दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। मच्छरदानी लगाई गई है। फ्लोरोसेंट लैंप की व्यवस्था है। पशु अधिकारी राकेश नौटियाल शक्तिमान की देखभाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि शक्तिमान की हालत सुधर रही है। इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी वह किसी स्वस्थ घोड़े की तरह ही ठीक से खाता-पीता है और शौच क्रिया करता है। यह अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के लिए वरदान बनीं अमरीकी 'चाची'

dehradun police horse shaktiman treatment
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार

बता दें कि शक्तिमान की नकली टांग अमरीका से मुफ्त में आई है, जिसे एनिमल ऑर्थोकेयर के डेरिक कैंपाना ने दान मे दिया है। नोएडा की एक कंपनी शक्तिमान को मुफ्त में दूसरी जरूरी चीजें मुहैया कर रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' के लिए वरदान बनीं अमरीकी 'चाची'

dehradun police horse shaktiman treatment
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार - फोटो : file photo

अमरीकी महिला डॉक्टर वैगन का कहना है कि शक्तिमान का ऑपरेशन करने वाले पुणे के डॉक्टर फिरोज़ के कहने पर मैं देहरादून आई। कई लोग शक्तिमान को लेकर फिक्रमंद हैं और मदद की पेशकश कर रहे हैं। वैगन ने बताया कि नकली पैर के बाद अब जल्द ही अमरीका से आइस-बूट आने वाला हैं। आइस-बूट एक खास तरह का बूट है जो नकली पैर पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा। वरिष्ठ वेटेनरी अधिकारी कैलाश उनीयाल का कहना है कि आइस बूट की मदद से हम शक्तिमान के दांए पसली को ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed