{"_id":"5f72eef98ebc3e91b7100ecf","slug":"ysshaswi-jaiswal-and-ms-dhoni-viral-video-and-photo-between-rr-and-csk-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: आईपीएल मैच में यशस्वी और धोनी की ये तस्वीर यूपी के इस जिले में क्यों हो रही वायरल? जानिए कनेक्शन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2020: आईपीएल मैच में यशस्वी और धोनी की ये तस्वीर यूपी के इस जिले में क्यों हो रही वायरल? जानिए कनेक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते यशस्वी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2020: कोरोना वायरस के बीच शुरू हुए आईपीएल 2020 को 10 दिन हो चुके हैं। आईपीएल के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मैच की छोटी सी वीडियो क्लिप और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरआर के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आ रहे हैं।
23 सितंबर (बुधवार) आईपीएल का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह में खेला गया था। इस दौरान मैच में टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान से बाहर चले गए थे। उसी समय कैमरे में यशस्वी जायसवाल और धोनी का एक फुटेज रिकॉर्ड हुआ है।
3 of 5
जो अभी भी वायरल हो रहा है। वीडियो में यशस्वी एमएस धोनी को के सामने हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी का यह छोटा सा वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यशस्वी की खूब सराहना हो रही है। सऊदी अरब में रिकॉर्ड की गई ये वीडियो उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बहुत वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के सुरियावां के रहने वाले यशस्वी जायसवाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवा बल्लेबाज का बचपन गुरबत में गुजरा है। उनके पिता ने पानी पूरी (गोलगप्पे) का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया। एक वक्त था जब यशस्वी खुद इस काम में अपने पिता का हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
यशस्वी जायसवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया।
वक्त गुजरा और क्रिकेट के उनके शौक और जुनून ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया। भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल के 13वें सत्र से इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।