{"_id":"6ae07716a1963a99300278e5","slug":"smriti-mandhana-loses-no-1-odi-batter-spot-harmanpreet-kaur-deepti-sharma-rise-in-icc-women-rankings-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने वनडे में गंवाया शीर्ष स्थान, कौन बना नंबर एक बल्लेबाज? हरमनप्रीत ने लगाई छलांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने वनडे में गंवाया शीर्ष स्थान, कौन बना नंबर एक बल्लेबाज? हरमनप्रीत ने लगाई छलांग
Tue, 27 Oct 2026 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
- भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी की जारी नवीनतम रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
- मंधाना ने वनडे बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया है और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।
- पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को हालांकि, फायदा हुआ है और वह आठवें नंबर पर आ गई हैं।
विज्ञापन
मंधाना और हरमनप्रीत
- फोटो : IANS
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गईं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में 32 और शून्य पर आउट होने वाली कप्तान स्मृति मंधाना ने इस लचर प्रदर्शन के कारण अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वॉर्ट पहले नंबर पर काबिज हो गई हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दीप्ति को फायदा
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में हरमनप्रीत और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतक बनाकर अपनी टीम को तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त दिलाई थी। हरमनप्रीत ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। दीप्ति ने बल्लेबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर 23वां स्थान हासिल कर लिया है। वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चौथे और गेंदबाजों की सूची में एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
प्रतिका करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
वनडे बल्लेबाजों की सूची में भारत की युवा खिलाड़ी प्रतिका रावल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह सात पायदान ऊपर 21वें स्थान पर काबिज हो गई हैं। जिम्बाब्वे की तीन खिलाड़ी मोडेस्टर मुपाचिकवा (पांच पायदान ऊपर 39वें स्थान पर), चिपो मुगेरी-तिरिपानो (चार पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) और बिलव्ड बिजा (16 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपडेट के बाद शेफाली वर्मा (तीसरे) और मंधाना (चौथे) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।