फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round-up Day 2 Highlights and result update Mumbai vs Haryana, MP vs Bihar, Baroda Vs J&k

रणजी ट्रॉफी राउंडअप: हरियाणा के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी, मध्य प्रदेश ने बिहार को हराया; अन्य मैचों का हाल

Tue, 27 Oct 2026 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 07:01 PM IST
सार

  • रणजी ट्रॉफी में तीसरे दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है।
  • मुंबई और हरियाणा के मैच में मुंबई ने पकड़ मजबूत कर ली है।
  • वहीं, मध्य प्रदेश ने दो दिन के अंदर ही बिहार को हरा दिया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बड़ौदा ने विशाल स्कोर बनाया है।

विज्ञापन
Ranji Trophy Round-up Day 2 Highlights and result update Mumbai vs Haryana, MP vs Bihar, Baroda Vs J&k
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई ने हरियाणा पर शिकंजा कसा। वहीं, सारांश जैन के शानदार प्रदर्शन की मदद से मध्य प्रदेश ने दो ही दिन के अंदर बिहार को हराया। इसके अलावा बड़ोदा ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया। आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर में तीसरे दिन किस टीम का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन
Trending Videos

Ranji Trophy Round-up Day 2 Highlights and result update Mumbai vs Haryana, MP vs Bihar, Baroda Vs J&k
मुंबई टीम - फोटो : PTI
मुंबई-हरियाणा मैच में क्या हुआ?
मुशीर खान ने दो विकेट चटकाए जिससे हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी के तीसरे दौर के मुकाबले में मंगलवार को मुंबई के पहली पारी में 430 रन के जवाब में दूसरे दिन दो विकेट पर 108 रन बनाए। मुशीर ने हरियाणा के दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान अंकित कुमार (35) और हिमांशु राणा (27) को पवेलियन भेजा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा की टीम पहली पारी के आधार पर 322 रन से पीछे थी। स्टंप के समय धीरू सिंह 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर पर निशांत सिंधू 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के खिलाफ रेलवे ने ली बढ़त 
चेन्नई में तमिलनाडु पहली पारी में 19 रन से पिछड़ गया, लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से वापसी करते हुए रेलवे की दूसरी पारी में नौ विकेट 107 रन तक गिरा दिए। रेलवे की कुल बढ़त 126 रन की है। आर साई किशोर ने 38 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जेगनाथन हेमचुदेशन ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दो ही दिन में हारा बिहार
भारतीय ऑफ स्पिनर सारांश जैन (13 विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे दिन ही बिहार को पारी और 174 रन से करारी शिकस्त दी। पहली पारी में 14 रन देकर सात विकेट लेने वाले 33 वर्षीय जैन ने दूसरी पारी में 49 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 89 रन देकर 13 विकेट अपने नाम किए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर नौ विकेट था। मध्य प्रदेश ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 261 रन से की और पहली पारी आठ विकेट पर 407 रन बनाकर घोषित कर दी। युवा बल्लेबाज सक्षम पुरोहित और कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद बिहारी की दूसरी पारी 134 रन पर सिमट गई। बिहार के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

पिछड़ने से बचना चाहेगा जम्मू-कश्मीर
ग्रुप के अन्य मुकाबले में बड़ौदा ने युवा बल्लेबाज प्रियांशु मोलिया की नाबाद 321 रन के दम पर गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रियांशु ने 492 गेंदों का सामना करते हुए 36 चौके और एक छक्का लगाया। वह लगातार दूसरे दिन क्रीज पर डटे रहे और पिछले दिन के नाबाद 113 रन के स्कोर से आगे बढ़ते हुए तिहरे शतक तक पहुंचे। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने शतक लगाया था।  दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू-कश्मीर ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए थे। अब टीम पर पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने से बचने का दबाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed