फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   3rd T20I: India Breaks 12-Year-Old Chase Record, Abhishek Sharma Hits as Many Sixes as New Zealand

तीसरा टी20: भारत ने चेज में तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बराबर छक्के अभिषेक शर्मा ने अकेले जड़े

Tue, 27 Oct 2026 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 199 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी में 11 छक्के जड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूरी टीम के बराबर छक्के अकेले लगाकर अपने आक्रामक अंदाज का दम दिखाया।

विज्ञापन
3rd T20I: India Breaks 12-Year-Old Chase Record, Abhishek Sharma Hits as Many Sixes as New Zealand
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में कीवी उड़ गए। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर 198 रन बनाए थे। मिचेल के अलावा फिन एलन ने 25 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाए थे। इस मैच में कुल 26 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से 11 छक्के लगे। वहीं, भारत की ओर से 15 छक्के लगे। न्यूजीलैंड के बराबर छक्के तो अभिषेक शर्मा ने अकेले लगा दिए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

3rd T20I: India Breaks 12-Year-Old Chase Record, Abhishek Sharma Hits as Many Sixes as New Zealand
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
भारत ने 12 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
भारत ने 40 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह किसी पूर्ण सदस्य देश द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 190 या उससे ज्यादा रन के सफल चेज में सबसे तेज चेज है। इससे पहले भी किसी पूर्ण सदस्य द्वारा 190+ रन के सबसे तेज सफल चेज का रिकॉर्ड भारत के नाम था। उसने इसी साल रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन चेज करते हुए 28 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

वहीं, ओवरऑल देशों को मिलाकर यह दूसरा सबसे तेज चेज है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एस्टोनिया है। उसने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 42 गेंद शेष रहते मैच जीता था। वहीं, तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है। उसने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते मैच जीता था। भारत ने नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

190 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य को
सफलतापूर्वक सबसे तेज चेज करने वाले देश

गेंदें शेष

टीम

विरोधी टीम

साल

लक्ष्य

42

एस्टोनिया

साइप्रस

2024

192

40

भारत

न्यूजीलैंड

2026

199

37

नीदरलैंड

आयरलैंड

2014

190

35

सर्बिया

स्लोवेनिया

2025

200

34

बुल्गारिया

जिब्राल्टर

2025

244

विज्ञापन

3rd T20I: India Breaks 12-Year-Old Chase Record, Abhishek Sharma Hits as Many Sixes as New Zealand
डेरिल मिचेल - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 198 रन बनाए हैं। कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ओवर में ही टिम साइफर्ट का विकेट गंवाया था। वह दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 86 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नीतीश रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में पांच छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने आउट किया। वह 14 गेंद में 17 रन बना सके। इसके बाद मिचेल ने बेवन जैकब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी निभाई। मिचेल ने 52 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। वहीं जैकब्स 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।
विज्ञापन

3rd T20I: India Breaks 12-Year-Old Chase Record, Abhishek Sharma Hits as Many Sixes as New Zealand
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
भारत की पारी
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और अभिषेक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 133 रन की साझेदारी निभाई। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत को दूसरा झटका अभिषेक के रूप में लगा। अपनी जबरदस्त पारी से उन्होंने पूरा मैच भारत की झोली में डाल दिया। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारत को दो और झटके जरूर लगे, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। संजू सैमसन 13 गेंद में 18 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन और नमन धीर चार रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने दो विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिशर और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed