रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर टीम के अपने सुपरस्टार साथी एबी डीविलियर्स से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के इस आक्रामक बल्लेबाज के विकेटकीपिंग सहित कई काम करने की क्षमता से उनकी टीम में संतुलन आता है।
2 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
डीविलियर्स ने सोमवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की जीत के दौरान विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। वह खराब फॉर्म के जूझ रहे जोश फिलिप की जगह विकेटकीपिंग करने उतरे थे। डीविलियर्स ने 24 गेंद में अर्धशतक भी जड़ा, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
3 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
मैच के बाद सुंदर ने कहा कि वह हैरान हैं कि क्या इस दुनिया में ऐसा भी कोई काम है जो डीविलियर्स नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 36 साल के डीविलियर्स के विकेटकीपिंग करने से गेंदबाजों को भी मदद मिलती है और टीम के लिए फायदे की स्थिति होती है।
4 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
सुंदर ने कहा कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सुपर ओवर में सिर्फ सात रन देकर अपने जज्बे का परिचय दिया। जब हार्दिक पांड्या कीरोन पोलार्ड सुपर ओवर में क्रीज पर थे तब सिर्फ सात रन देना शानदार है, इससे उसके जज्बे का पता चलता है और उसमें सफलता की कितनी भूख है।
5 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
मैच में जहां 400 से अधिक रन बने वहीं सुंदर ने अपने चार ओवर में 12 रन देकर एक विकेट चटकाया और वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा, 'इस मैच के लिए मैं रणनीति बनाकर आया था और मुझे खुशी है कि मुझे यह भूमिका मिली।