फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Vs Jharkhand Ranji Trophy match Ayush Badoni joined Virat Kohli and Gautam Gambhir in the elite list

रणजी ट्रॉफी: आयुष बडोनी ने किस मामले में कोहली और गंभीर की सूची में जगह बनाई? झारखंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

Tue, 27 Oct 2026 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

  • दिल्ली और झारखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने दोहरा शतक जड़ा।
  • बडोनी ने लगातार दूसरी प्रथम श्रेणी पारी में दोहरा शतक जड़कर विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में जगह बना ली।
  • गुजरात के खिलाफ 217 रन बनाने वाले बडोनी ने झारखंड के खिलाफ 228 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए।

विज्ञापन
Delhi Vs Jharkhand Ranji Trophy match Ayush Badoni joined Virat Kohli and Gautam Gambhir in the elite list
आयुष बडोनी - फोटो : IANS

विस्तार

आयुष बडोनी ने मंगलवार को लगातार दूसरी प्रथम श्रेणी पारी में दोहरा शतक जड़कर विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में जगह बना ली। उनकी शानदार पारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में मेजबान झारखंड के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस महीने की शुरुआत में गुजरात के खिलाफ 217 रन बनाने वाले बडोनी ने झारखंड के खिलाफ 228 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 515 रन बनाकर घोषित कर दी।
विज्ञापन


सुमित माथुर के साथ की विशाल साझेदारी 
बडोनी ने सुमित माथुर के साथ छठे विकेट के लिए 334 रन की विशाल साझेदारी की। पारी घोषित किए जाने के समय माथुर ने 253 गेंदों पर नाबाद 150 रन बना लिए थे। इसके जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 131 रन बना लिए थे। उत्कर्ष सिंह 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले बडोनी का औसत 60 रन से अधिक है। लगातार दो प्रथम श्रेणी पारियों में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दिल्ली के दिग्गज कोहली और गंभीर भी शामिल हैं। बडोनी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


बंगाल ने मंगलापुरम में अपनी पहली पारी में 350 रन बनाने के बाद केरल के 35 ओवर में 101 रन पर छह विकेट झटक लिये। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके। पुणे में गुजरात की पहली पारी के 223 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 278 रन बना लिए। सौरभ नवाले ने 95 रन की अहम पारी खेली। गुजरात की ओर से चिंतन गजा और सिद्धार्थ देसाई ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed